[ad_1]
भारत में कोरोना की स्थिति की बात करें तो यहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज दो राज्यों कर्नाटक और केरल में दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है दिल्ली-एनसीआर के हालात कैसे हैं? क्या यहां भी संक्रमण गति पकड़ रहा है? आइए जानते हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन तीन से चार कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं, यहां हालात फिलहाल काफी नियंत्रित है। वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोविड-19 स्थिति पर केंद्र के साथ एक बैठक हुई और हमें बताया गया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में मामले अधिक बढ़ रहे हैं। एहतियात के तौर पर दिल्ली में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है, हर दिन औसतन तीन से चार मामले देख रहे हैं। हमने मॉक ड्रिल आयोजित की है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
[ad_2]
Source link