Home Breaking News Covid-19: नए वैरिएंट ने बढ़ाया जोखिम, कैसे हैं दिल्ली के हालात, क्या एक और बूस्टर वैक्सीन की पड़ेगी जरूरत?

Covid-19: नए वैरिएंट ने बढ़ाया जोखिम, कैसे हैं दिल्ली के हालात, क्या एक और बूस्टर वैक्सीन की पड़ेगी जरूरत?

0
Covid-19: नए वैरिएंट ने बढ़ाया जोखिम, कैसे हैं दिल्ली के हालात, क्या एक और बूस्टर वैक्सीन की पड़ेगी जरूरत?

[ad_1]

कोरोनावायरस को भले ही एंडेमिक स्टेज में मान कर चला जा रहा है पर वैश्विक स्तर पर इसके कारण संक्रमण की रफ्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक महीने में चीन, सिंगापुर, यूएस और भारत सहित कई देशों में संक्रमण के मामलों में अचानक से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन दिनों संक्रमण के अधिकतर मामलों के लिए ओमिक्रॉन के म्यूटेटेड वैरिएंट JN.1 को प्रमुख कारण माना जा रहा है। अध्ययनों में इस नए वैरिएंट की संक्रामकता दर अधिक बताई जा रही है जिसके कारण तेजी से इसके प्रसार का जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सर्तकता बरतते रहने की सलाह दे रहे हैं।

भारत में कोरोना की स्थिति की बात करें तो यहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज दो राज्यों  कर्नाटक और केरल में दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है दिल्ली-एनसीआर के हालात कैसे हैं? क्या यहां भी संक्रमण गति पकड़ रहा है? आइए जानते हैं।

क्या कहते हैं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में हर दिन तीन से चार कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं, यहां हालात फिलहाल काफी नियंत्रित है। वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोविड-19 स्थिति पर केंद्र के साथ एक बैठक हुई और हमें बताया गया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों में मामले अधिक बढ़ रहे हैं। एहतियात के तौर पर दिल्ली में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है, हर दिन औसतन तीन से चार मामले देख रहे हैं। हमने मॉक ड्रिल आयोजित की है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here