[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. तीन दिन में ही मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ पारी और 32 रन की बड़ी जीत दर्ज करते हुए 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. टीम इंडिया की हार के बाद अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिय पर एक वीडियो पोस्ट किया है.
अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की हार के अगले दिन अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वह नेट्स के अंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा,” रेस्ट के दिन अभी नहीं हैं.” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुआ. जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान हुआ था तो अजिंक्य रहाणे काफी चर्चा में आए थए. इसलिए क्योंकि उन्हें इस दौरे के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया था.
No rest days pic.twitter.com/EM218MqMhK
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) December 29, 2023
अजिंक्य रहाणे ने अपना पिछला टेस्ट मैच इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर खेला था. उस सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 8 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उनकी बैटिंग नहीं आई. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में रहाणे के बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले थे. दूसरी पारी में टीम इंडिया की बैटिंग नहीं आई थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद उन्हें किसी टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है.
भारत को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है. देखना दिलचस्प होगा कि अजिंक्य रहाणे को वहां मौका मिलता है या नहीं. इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी-मार्च में भारत को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट 25 जनवरी से, दूसरा 2 फरवरी से, तीसरा 15 फरवरी से , चौथा 23 फरवरी से और पांचवा 7 मार्च से खेला जाएगा. आखिरी बार जब दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थी तो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी.
.
Tags: Ajinkya Rahane, India vs South Africa, Team india
FIRST PUBLISHED : December 29, 2023, 20:16 IST
[ad_2]
Source link