Home Sports VIDEO: मोहम्मद रिजवान पर भारी पड़ गई टेक्नोलॉजी, कलाई के बैंड ने करवा दिया आउट

VIDEO: मोहम्मद रिजवान पर भारी पड़ गई टेक्नोलॉजी, कलाई के बैंड ने करवा दिया आउट

0
VIDEO: मोहम्मद रिजवान पर भारी पड़ गई टेक्नोलॉजी, कलाई के बैंड ने करवा दिया आउट

[ad_1]

Mohammad Rizwan Wicket: कप्तान पैट कमिंस के 10 विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान को 79 रन से हरा दिया. कमिंस ने दूसरी बार मैच में दस विकेट लेने का कारनामा किया है. उनकी शानदार गेंदबाजी की मदद से मेजबान टीम ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 237 रन पर आउट कर दिया. यह पाकिस्तान की आस्ट्रेलिया में लगातार 16वीं टेस्ट हार थी. मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने 67 रन की साझेदारी की लेकिन कमिंस ने इसे तोड़कर सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस दौरान रिजवान का विकेट काफी सुर्खियों में आ गया, जब वह थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. इसके बाद वह नाखुश होकर पवेलियन लौटे.

61वें ओवर में हुआ ड्रामा 

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान उस वक्त निराश हो गए, जब अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया. दरअसल, टेस्ट मैच के चौथे दिन यह घटना हुई. पाकिस्तान को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 317 रन का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान के बल्लेबाजी के 61वें ओवर में जब पाकिस्तान का स्कोर 219/5 था ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी जो रिजवान के बल्ले से नहीं टकराई और विकेतकीपर के हाथों में चली गई. इस पर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने कैच आउट की अपील की जिसे ऑन-फील्ड अंपायर ने खारिज कर दिया. इसके बाद कमिंस ने थर्ड अंपायर का रुख किया और DRS ले लिया.

टेक्नोलॉजी पड़ी रिजवान पर भारी   

DRS लेने के बाद तीसरे अंपायर, रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपना समय लेते हुए इस गेंद को अलग-अलग कैमरा एंगल से कई बार देखा. हॉटस्पॉट टेक्नोलॉजी में किसी तरह के बल्ले या हाथ से गेंद लगने की पुष्टि नहीं हुई. इसके बाद इलिंगवर्थ ने स्निकोमीटर की ओर रुख किया, जिसने यह कन्फर्म हुआ कि गेंद ने रिजवान के कलाईबैंड को छुआ था. जैसे ही मैदानी अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए आउट करार दिया. रिजवान ने अंपायर के पास जाकर कुछ कहने लगे. एक बार को तो ऐसा लगा जैसे वह मैदान से बाहर ही जाने से इनकार कर रहे हैं. हालांकि, इस फैसले से नाखुश होकर उन्हें आखिर में मैदान से बाहर जाना पड़ा.  

कमिंस ने पूरे किए 250 टेस्ट विकेट 

कमिंस ने इस मैच में 10 बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने दोनों पारियों में 5-5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके ले उन्हें प्लेयर आफ द मैच दिया गया. 10 विकेट के साथ ही कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट भी पूरे किए और ऐसा करने वाले बने कमिंस आस्ट्रेलिया के दसवें गेंदबाज भी बन गए. बता दें कि इस मैच में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 360 रन से जीता था. तीसरा टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने आखिरी बार आस्ट्रेलिया में 1995 में टेस्ट जीता था.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here