[ad_1]
09:07 AM, 02-Jan-2024
पीएम मोदी के दौरे को लेकर तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि ‘आज तमिलनाडु और देश की जनता को 19850 करोड़ रुपये के विकास कार्य समर्पित किए जाएंगे। इनमें तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग भी शामिल है। तिरुचिरापल्ली पीएम मोदी के लिए बेहद खास है, इसलिए पार्टी ने तय किया है कि प्रधानमंत्री का स्वागत आज स्वच्छ भारत से किया जाए और हम इसके लिए बीते तीन दिनों से साफ-सफाई कर रहे हैं। जब भी पीएम मोदी तमिलनाडु आते हैं तो उसका राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता पर काफी प्रभाव पड़ता है।’
#WATCH | On PM Modi’s visit to Tiruchirappalli, Tamil Nadu BJP state president K Annamalai says “…Today projects worth about Rs 19,850 crores are being dedicated to the people of Tamil Nadu and India including the new airport terminal in Thirchy. Trichy is a very special place… pic.twitter.com/3UCzfzq5UF
— ANI (@ANI) January 2, 2024
08:52 AM, 02-Jan-2024
PM Modi South Visit Live: आज से दक्षिण दौरे पर पीएम मोदी, तिरुचिरापल्ली को देंगे 19 हजार करोड़ की सौगात
अपने दौरे के तहत पीएम मोदी लक्षद्वीप भी जाएंगे। लक्षद्वीप में पीएम मोदी 1150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास परियोजनाओं के तहत लक्षद्वीप में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, साफ पीने के पानी की सप्लाई, सौर ऊर्जा और स्वास्थ्य संबंधी विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
[ad_2]
Source link