Home Sports चार भाई खेले इंटरनेशनल क्रिकेट, तीन भाई ने तो एक साथ खेल रचा था इतिहास

चार भाई खेले इंटरनेशनल क्रिकेट, तीन भाई ने तो एक साथ खेल रचा था इतिहास

0
चार भाई खेले इंटरनेशनल क्रिकेट, तीन भाई ने तो एक साथ खेल रचा था इतिहास

[ad_1]

नई दिल्‍ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे मौके कई बार आए जब भाइयों की जोड़ी ने एक ही समय और कई बार एक साथ मैच खेले. स्‍टीव और मार्क वॉ, इरफान पठान और यूसुफ पठान, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या, कामरान और उमर अकमल तथा ब्रेंडन और नाथन मैक्‍कुलम जैसी जोड़ियां इसका उदाहरण हैं लेकिन पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद भाइयों का उदाहरण इस मामले में अनूठा है.कई लोगों को यकीन नहीं होगा कि पाकिस्‍तान के मशहूर मोहम्‍मद परिवार के चार सदस्‍य-वजीर मोहम्मद, हनीफ मोहम्मद, मुश्ताक मोहम्मद और सादिक मोहम्मद ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला.परिवार के एक अन्‍य भाई रईस मोहम्‍मद भी अच्‍छे क्रिकेटर थे.उन्‍होंने प्रथम श्रेणी के 30 मैच भी खेले लेकिन दुर्भाग्‍य से इंटरनेशनल स्‍तर पर पाकिस्‍तान के लिए नहीं खेल सके.

खास बात यह है कि‍ इन सभी भाइयों को जन्‍म भारत के गुजरात के जूनागढ़ में हुआ.देश के बंटवारे के बाद इनका परिवार पाकिस्‍तान शिफ्ट हो गया और यहीं से हनीफ, वजीर, मुश्‍ताक और सादिक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले.इन चारों भाइयों ने अपने खेल कौशल से इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्‍तान का इकबाल बुलंद किया.मोहम्‍मद भाइयों में वजीर उम्र में सबसे बड़े थे.उनके बाद रईस,हनीफ,मुश्‍ताक और सबसे आखिर में सादिक का नंबर आता है.रिकॉर्ड के लिहाज से देखें तो इन भाइयों में हनीफ और मुश्‍ताक का रिकॉर्ड सबसे प्रभावशाली है.बैटर के अलावा बॉलर के रूप में भी इन्‍होंने सफलता हासिल की.

टीम इंडिया के दो ‘श्री’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिला चुके टेस्‍ट जीत, एक जैसा प्रदर्शन, रहे थे मैन ऑफ द मैच

बड़े भाई वजीर ने 20 टेस्‍ट खेले

Famous Mohammad family of Pakistan, Pakistan cricket team, Wazir Mohammad, Raees Mohammad, Hanif Mohammad, Mushtaq Mohammad, Sadiq Mohammad, cricket, Pakistan cricket, वजीर मोहम्‍मद, रईस मोहम्‍मद, हनीफ मोहम्‍मद, मुश्‍ताक मोहम्‍मद, सादिक मोहम्‍मद, पाकिस्‍तान के मशहूर मोहम्‍मद भाई, पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम, क्रिकेट, पाकिस्‍तान क्रिकेट

मोहम्‍मद परिवार के सबसे बड़े भाई वजीर मोहम्‍मद ने पाकिस्‍तान के लिए 20 टेस्‍ट खेले. Pakistan cricket/X

पांचों भाइयों में सबसे बड़े वजीर (Wazir Mohammad) ने पाकिस्‍तान के लिए 20 टेस्‍ट खेले और 27.62 के औसत से 801 रन बनाए, इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे.फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उन्‍होंने बहावलपुर और कराची की ओर से 105 मैच खेलकर 40.40 के औसत से 4930 रन बनाए जिसमें 11 शतक रहे.22 दिसंबर 1929 को अविभाजित भारत के जूनागढ़ में पैदा हुए वजीर ने नवंबर 1952 में भारत के खिलाफ ही टेस्‍ट आगाज किया और आखिरी टेस्‍ट नवंबर 1959 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में खेला.

रईस को 12वां खिलाड़ी बनकर करना पड़ा संतोष
दूसरे नंबर के भाई, रईस मोहम्‍मद (Raees Mohammad) ही ऐसे रहे जो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके. 25 दिसंबर 1932 को जूनागढ़ में जन्‍मे रईस ने पाकिस्‍तान के घरेलू क्रिकेट के 30 मैच खेले और 32.78 के औसत से 1344 रन बनाए इसमें दो शतक थे.उन्‍होंने लेग ब्रेक बॉलिंग से 33 विकेट भी लिए.रईस पाकिस्‍तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल सके लेकिन जनवरी 1955 में भारत के खिलाफ ढाका टेस्‍ट में वे 12वें खिलाड़ी थे.दुर्भाग्‍यवश प्‍लेइंग XI में उन्‍हें जगह नहीं मिल सकी थी.

हनीफ ने टेस्‍ट में खेली थी 337 रनों की ऐतिहासिक पारी
पांचों भाइयों में सबसे जोरदार रिकॉर्ड हनीफ मोहम्‍मद (Hanif Mohammad) के हैं.कम हाइट होने के कारण उन्‍हें ‘लिटिल मास्‍टर’ भी कहा जाता था हालांकि हनीफ ने बाद में भारत के सुनील गावस्‍कर को ही ‘असली लिटिल मास्‍टर’ बताया था. 21 दिसंबर 1934 को जन्‍मे हनीफ दाएं हाथ के बेहतरीन बैटर, विकेटकीपर और ऑफ स्पिनर थे.अक्‍टूबर 1952 में भारत के खिलाफ दिल्ली में टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले हनीफ ने 55 टेस्‍ट में 43.98 के औसत से 3915 रन (12 शतक और 50 अर्धशतक) बनाए जिसमें 337 रन का सर्वोच्‍च स्‍कोर शामिल था.वेस्‍टइंडीज के खिलाफ हनीफ ने 337 रनों की जो मैराथन पारी खेली, वह आज भी टेस्‍ट क्रिकेट की बेहतरीन पारियों में शुमार होती है.इस दौरान वे 970 मिनट तक विकेट पर डटे रहे और पाकिस्‍तान को हार से बचाया था.न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक (203*) भी हनीफ के नाम पर दर्ज है. फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 53 विकेट भी उन्‍होंने हासिल किए.हनीफ तकनीकी तौर पर बेहद मजबूत थे और उनका विकेट लेने के बॉलर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ती थी.उनकी एक और खासियत थी कि वे दाएं और बाएं दोनों हाथ से बैटिंग कर लेते थे.

दक्षिण अफ्रीकी बॉलर के नाम हैं डेब्‍यू ODI में सर्वश्रेष्‍ठ बॉलिंग का रिकॉर्ड

अच्‍छे ऑलराउंडरों में होती थी मुश्‍ताक की गिनती
मोहम्‍मद भाइयों में चौथे नंबर के मुश्‍ताक (Mushtaq Mohammad) की गिनती बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती थी.वे 19 टेस्‍ट में पाकिस्‍तान के कप्तान भी रहे.पाकिस्‍तान टीम के कोच की जिम्‍मेदारी भी वे संभाल चुके हैं.नवंबर 1943 में जन्‍मे मुश्‍ताक ने पाकिस्‍तान के लिए 57 टेस्‍ट और 10 वनडे मैच खेले. टेस्‍ट में उन्‍होंने 39.17 के औसत से 3643 रन (10 शतक) बनाने के अलावा 79 विकेट (औसत 29.22) भी लिए. वनडे में उन्‍होंने 34.83 के औसत से 209 रन बनाए.फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड प्रभावी रहा और 502 मैचों में 31 हजार से अधिक रन और 900 से अधिक विकेट उन्‍होंने लिए थे.

सादिक ने 1969 में किया टेस्‍ट डेब्‍यू, हनीफ और मुश्‍ताक भी टीम में थे
मोहम्‍मद भाइयों में सबसे छोटे सादिक (Sadiq Mohammad) ने पाकिस्‍तान के लिए 41 टेस्‍ट और 19 वनडे खेले. टेस्‍ट क्रिकेट में जहां सादिक ने 35.81 के औसत से 2579 रन (पांच शतक) बनाए, वहीं 19 वनडे में 21.27 के औसत से 383 रन उनके नाम पर हैं.अन्‍य मोहम्‍मद भाइयों से अलग, सादिक बाएं हाथ से बैटिंग करते थे.उन्‍होंने कई मैचों में पाकिस्‍तानी पारी की शुरुआत की.सादिक ने अक्‍टूबर 1969 में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था.यह मैच इस मामले में यादगार रहा था कि इसमें तीन भाई- हनीफ, मुश्‍ताक और सादिक,साथ खेलते नजर आए थे. डेब्‍यू टेस्‍ट में सादिक ने बड़े भाई हनीफ के साथ पारी ओपन की और पहली पारी में 69 और दूसरी पारी में 37 रन बनाए थे.

हनीफ का बेटा और पोता भी रहे बेहतरीन क्रिकेटर
क्रिकेट मोहम्‍मद परिवार की रग-रग में बसा है. हनीफ के बाद उनके बेटे शोएब मोहम्‍मद ने भी पाकिस्‍तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और बैटर के तौर पर खूब नाम हासिल किया. शोएब ने टेस्‍ट में दोहरा शतक भी बनाया.यही नहीं, शोएब के बेटे और हनीफ के पोते शहजाद मोहम्‍मद ने भी पाकिस्‍तान के लिए 45 फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले हैं.

Tags: Cricket, Pakistan cricket, Pakistan cricket team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here