Home Breaking News PM Modi: केरल दौरे पर पीएम मोदी ने ‘इंडी’ गठबंधन को लिया आड़े हाथ, कहा- आस्था पर प्रहार कर रहे विपक्षी दल

PM Modi: केरल दौरे पर पीएम मोदी ने ‘इंडी’ गठबंधन को लिया आड़े हाथ, कहा- आस्था पर प्रहार कर रहे विपक्षी दल

0
PM Modi: केरल दौरे पर पीएम मोदी ने ‘इंडी’ गठबंधन को लिया आड़े हाथ, कहा- आस्था पर प्रहार कर रहे विपक्षी दल

[ad_1]

#WATCH | Thrissur, Kerala: Prime Minister Narendra Modi says, ” INDI alliance only knows one thing, INDI alliance keeps hurting our faith, they made our temples and festivals, mediums for loot. The kind of politics that is being played with ‘Thrissur Pooram’ is unfortunate. The… pic.twitter.com/IqRVlB2AUH

— ANI (@ANI) January 3, 2024

पीएम मोदी बोले-मुस्लिम बहनों को मिली तीन तलाक से मुक्ति

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ सरकारों ने नारी शक्ति को कमजोर माना हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को लंबे समय तक रोक कर रखा था। लेकिन मोदी ने आपको आपका हक दिलाने की गारंटी दी थी, जिसे पूरा कर लिया हैं। जब देश में कांग्रेस और वाम दल का गठबंधन था, उस समय मुस्लिम बहनें तीन तलाक के कारण परेशान थीं। लेकिन मोदी ने इससे आजादी दिलाने की गारंटी दी और उसे ईमानदारी से पूरा किया है।

केंद्र की योजनाओं पर विपक्ष डाल रहा रोड़ा- पीएम मोदी

केरल में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में बड़ी-बड़ी सड़कें बन रही हैं। देश में आधुनिक हवाई अड्डे बन रहे हैं, लेकिन ‘इंडी’ गठबंधन की सरकार यहां कोई काम नहीं होने देती, क्योंकि वे मोदी का विरोध करते हैं। केरल में लूटपाट की आजादी हैं। यहां सोने की तस्करी को लेकर चल रहा खेल किसी से नहीं छिपा है। वे कभी चाहते ही नहीं कि गरीब लोगों और बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले फंड पर कोई उनसे सवाल पूछें। यही कारण हैं कि वे केंद्र की योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश करते हैं।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here