[ad_1]
हाइलाइट्स
पुजारा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखा गया था
चेतेश्वर पुजारा ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी 2024 में दोहरा शतक जड़कर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है. पुजारा को हाल में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से बाहर रखा गया था. इस स्टार बल्लेबाज ने अपने बल्ले से भारतीय चयनकर्ताओं को जवाब दिया है. पुजारा ने यह बताने की कोशिश की है कि अभी भी उनके काफी क्रिकेट बचा हुआ है. दाएं हाथ के बल्लेबाज पुजारा इस समय सौराष्ट्र की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं. उनकी नजरें घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर आगामी इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी पर टिकी है. पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 14वां दोहरा शतक जड़ा.
टीम इंडिया के टेस्ट टीम में संकटमोचक की भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन उन्होंने हमेशा दमदार वापसी की है. उन्होंने पिछले साल काउंटी क्रिकेट में भी ढेरों रन बनाए थे. अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे पुजारा ने झारखंड (Saurashtra vs Jharkhand) के खिलाफ तीसरे दिन शानदार डबल सेंचुरी जड़ दी. पुजारा ने 317 गेंदों पर अपना दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने इस दौरान 25 चौके लगाए. उन्होंने स्पिनर शाहबाज नदीम के खिलाफ एक रन लेकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. सौराष्ट्र की टीम का कुल स्कोर 500 के पार हो गया है. पुजारा ने प्रेरक मांकड़ के साथ मिलकर 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की.
रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्यों टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए? 3 प्वॉइंट में समझिए
टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं बढ़ी
35 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक से उसकी टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं बढ़ गई हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है. पुजारा ने 162 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 10 चौके जड़े.
झारखंड पहली पारी में 141 रन पर ढेर हो गई थी
झारखंड की पहली पारी 142 रन पर ढेर हो गई थी. जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 4 विकेट पर 406 रन बनाए थे. पुजारा दूसरे दिन 157 रन पर नाबाद थे.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, IND vs ENG, India Vs England, Ranji Trophy, Team india
FIRST PUBLISHED : January 7, 2024, 11:29 IST
[ad_2]
Source link