[ad_1]
11:41 AM, 07-Jan-2024
शनिवार शाम को उपद्रवियों ने लालमोनिरहाट के हाटीबांधा उपजिला में एक मतदान केंद्र को आग के भेट चढ़ा दिया। इसके अलावा, शेख सुंदर मास्टरपारा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार रात करीब 10 बजे आग लगा दी गई।
11:38 AM, 07-Jan-2024
रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के 10 जिलों में कम से कम 14 मतदान केंद्रों और दो स्कूलों में आम चुनाव से कुछ घंटे पहले शुक्रवार शाम और शनिवार तड़के आग लगा दी गई।
11:31 AM, 07-Jan-2024
#WATCH | Dhaka | As Bangladesh votes in the 2024 general elections today, the country’s Home Minister Asaduzzaman Khan says, “…I am confident (of winning) because we did many things. The people love Sheikh Hasina.”
On BNP boycotting the election, he says, “…The leadership of… pic.twitter.com/jR6w819hJx
— ANI (@ANI) January 7, 2024
10:02 AM, 07-Jan-2024
नरसिंहदी पोलिंग सेंटर पर बैलेट पेपर छीनने की कोशिश
बांग्लादेश के नरसिंहदी में इब्राहिमपुर सरकारी प्राथमिक विद्यालय को पोलिंग बूथ बनाया गया था। यहां फिलहाल वोटिंग को रोक दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी बदीउल आलम ने बताया कि वोटिंग शुरू होने के बाद आठ-10 लोगों ने यहां बैलेट पेपर खींचने की कोशिश की। इसके बाद पोलिंग बूथ के इंचार्ज ने वोटिंग रोकने का फैसला किया।
10:02 AM, 07-Jan-2024
मैमनसिंह के नंदैल और गफरगांव उपजिलों में दो मतदान केंद्रों पर आगजनी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक मासूम अहमद भुइयां ने बताया कि संदिग्धों को शनिवार सुबह हुए हमलों के बाद जिले के कई हिस्सों से गिरफ्तार किया गया।
09:47 AM, 07-Jan-2024
बांग्लादेश के चुनाव आयुक्त अनीसुर रहमान कहा कहना है, ‘मुझे लगता है कि दिन के अंत तक मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम नहीं होगा। देश भर में फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है।’
09:01 AM, 07-Jan-2024
बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) के चुनावों का बहिष्कार करने पर अहमद ने कहा, ‘लोकतंत्र की उनकी परिभाषा बिल्कुल अलग है। वे लोगों को मारने, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने, सामान्य लोगों के जीवन को नष्ट करने में विश्वास करते हैं। क्या यही लोकतंत्र है? मैं और प्रधानमंत्री शेख हसीना इसमें विश्वास नहीं करते।’
08:57 AM, 07-Jan-2024
बांग्लादेशी अभिनेता और बांग्लादेश अवामी लीग के उम्मीदवार फिरदौस अहमद ने कहा, ‘हम बहुत उत्साहित हैं और इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अभी अपना वोट दिया है। पूरा देश केंद्रों पर आ रहा है और मतदान कर रहा है। हम जीतेंगे, मुझे 100 फीसदी विश्वास है। मैं जीतूंगा और प्रधानमंत्री हसीना पांचवीं बार सत्ता में वापस आएंगी।’
08:56 AM, 07-Jan-2024
चुनाव से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि हम ये सुनिश्चित करेंगे कि देश में लोकतंत्र रहे और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहें।
08:25 AM, 07-Jan-2024
#WATCH | Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina casts her vote in Dhaka as the country goes to general elections 2024 today. pic.twitter.com/T8tPAhXOmU
— ANI (@ANI) January 7, 2024
08:14 AM, 07-Jan-2024
बांग्लादेश में विपक्ष के बहिष्कार के बीच मतदान शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है।
07:33 AM, 07-Jan-2024
#WATCH | Dhaka, Bangladesh: On BNP’s call for a 48-hour general strike, a local says, “In our country, there are 46 registered parties from the election commission. BNP is just one party. Only one party cannot define our country’s political system. I will go to the vote centre to… pic.twitter.com/tp6DS2fH3u
— ANI (@ANI) January 7, 2024
07:32 AM, 07-Jan-2024
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वोटिंग से पहले शनिवार शाम को बांग्लादेश चुनाव आयोग का चुनाव एप्लिकेशन ‘स्मार्ट इलेक्शन मैनेजमेंट बीडी’ क्रैश हो गया। एप काम करना बंद कर दिया है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों सहित चुनाव संबंधी विवरण ढूंढने के लिए एप लॉन्च किया था। आयोग का कहना है कि यह अस्थाई समस्या है। जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। आयोग के मुताबिक, क्षमता से अधिक यूजर्स के एप आने से यह समस्या हुई।
07:32 AM, 07-Jan-2024
विपक्ष का दावा है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के रहते हुए देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। बीएनपी ने चुनाव से पहले 48 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है जो सोमवार सुबह छह बजे समाप्त होगी। बीएनपी के प्रवक्ता रूहुल कबीर रिजवी ने कहा कि हड़ताल का उद्देश्य शेख हसीना की सरकार का इस्तीफा, अंतरिम सरकार की स्थापना और राजनीति बंदियों की रिहाई की मांगों को लेकर दबाव बनाना है।
07:26 AM, 07-Jan-2024
Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में हिंसा के बीच वोटिंग, कहीं आगजनी तो कहीं बैलेट पेपर छीनने की कोशिश
#WATCH | Security visuals from Dhaka as Bangladesh goes to poll for the 2024 general elections today. pic.twitter.com/vGMn79dN0C
— ANI (@ANI) January 7, 2024
[ad_2]
Source link