Home World India-Maldives Conflict: शैतानी से बाज नहीं आ रहा मालदीव, मुइज्जू ने फिर दिखाए तेवर, इंडियन आर्मी को दे दिया अल्टीमेटम?

India-Maldives Conflict: शैतानी से बाज नहीं आ रहा मालदीव, मुइज्जू ने फिर दिखाए तेवर, इंडियन आर्मी को दे दिया अल्टीमेटम?

0
India-Maldives Conflict: शैतानी से बाज नहीं आ रहा मालदीव, मुइज्जू ने फिर दिखाए तेवर, इंडियन आर्मी को दे दिया अल्टीमेटम?

[ad_1]

India-Maldives Conflict Update: मालदीव और भारत के बीच रिश्ते में खटास बढ़ती जा रही है. मालदीव के नए-नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohammad Muizzu) भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं. चीन के दौरे से लौटने के कुछ ही देर बाद मुइज्जू ने एक बार फिर मालदीव में तैनात इंडियन आर्मी को हटाने की बात की है. मुइज्जू ने भारत से 15 मार्च तक मालदीव से सेना को हटाने के लिए कहा है. 

मुइज्जू ने फिर दिखाए तेवर

इससे पहले मुइज्जू ने भारत का नाम लिए बिना कहा था कि उनका देश छोटा जरूर है लेकिन इससे किसी को हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता. बता दें कि मालदीव में भारतीय सेना कई सालों से तैनात है. मुइज्जू से पहले की सरकार ने भारत से मालदीव में सैनिकों की तैनाती का आग्रह किया था. जिसके बाद भारत ने समुद्री सुरक्षा और आपदा राहत कार्यों के लिए इंडियन आर्मी की छोटी टुकड़ी मालदीव में तैनात की थी.

विवाद की जड़ चीन तो नहीं?

मालदीव में चुनाव के बाद सत्ता मुइज्जू ने संभाली तो विवाद शुरू हो गया. मुइज्जू को हमेशा से चीन का बड़ा समर्थक माना जाता रहा है. चुनाव से पहले भी कहा जा रहा था कि मालदीव में मुइज्जू की सत्ता आई तो वहां चीन का प्रभाव बढ़ेगा. सारे कयास अब सही साबित हो रहे हैं. मुइज्जू ने राष्ट्रपति की कुर्सी संभालते ही भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है.  

चीन से लौटते ही भारत पर हमलावर

चीन के पांच दिवसीय दौरे से लौटने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को भारत का नाम लिए बिना निशाना साधा था. मुइज्जू ने कहा था कि उनका देश छोटा हो सकता है, लेकिन इससे किसी को हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता. मुइज्जू का यह बयान मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट करने के बाद आया था. तब से भारत और मालदील के रिश्ते में तल्खियां बढ़ती जा रहीं हैं.

चीन के कर्ज में मालदीव

बता दें कि मालदीव चीन के कर्ज में दबा हुआ है. मुइज्जू चाहते हैं कि चीन उन्हें कर्ज अदा करने में राहत दे दें. चीन की पांच दिवसीय यात्रा में इसका हल भी निकला. चीन से लौटने के बाद मुइज्जू ने कहा कि चीन उनके कर्ज के भुगतान के समय में बदलाव करने को तैयार हो गया है. कर्ज को लेकर दोनों देशों की सरकारें जल्द ही बातचीत शुरू करेंगी. मुइज्जू ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कर्ज की किस्त बढ़ाने की अपील की है. चीन के सहमति जताने के बाद से मुइज्जू एक बार फिर भारत पर हमलावर हो गए हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here