Home Sports IND vs AFG: रोहित ने किए 2 बड़े बदलाव, 9 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को किया बाहर, विराट की हुई वापसी

IND vs AFG: रोहित ने किए 2 बड़े बदलाव, 9 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को किया बाहर, विराट की हुई वापसी

0
IND vs AFG: रोहित ने किए 2 बड़े बदलाव, 9 शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को किया बाहर, विराट की हुई वापसी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) टीमें दूसरे टी20 मैच के लिए आमने-सामने हैं. मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. भारतीय प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली की वापसी हो रही है. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है यानी अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी.

रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 में 2 बदलाव किए हैं. दरअसल टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हो रही है. वहीं, यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह मिली है. रोहित ने दूसरे टी20 मैच में शुभमन गिल और तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया है. शुभमन गिल ने पहले मैच में अच्छा स्टार्ट दिलाया था. लेकिन पारी को आगे नहीं ले जा सके थे. गिल ने 12 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली थी. गिल इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 9 शतक लगा चुके हैं.

युवराज सिंह ने सीनियर खिलाड़ी को लेकर किया कॉमेंट, कहा- वह टीम में जगह डिजर्व नहीं करता

तिलक वर्मा भी दूसरे टी20 में दिखाई नहीं देंगे. विराट कोहली की वापसी होने के बाद तिलक को बाहर बैठना पड़ रहा है. हालांकि, पहले टी20 मैच में वो भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. विराट 14 महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं.

दूसरे टी20 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

अफगानिस्तान की टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), नूर अहमद , अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

Tags: India vs Afghanistan, Rohit sharma, Shubman gill, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here