Home Breaking News Kamini Kaushal Birthday: दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका के 10 दमदार किरदार, कबीर सिंह व लाल सिंह चड्ढा भी शामिल

Kamini Kaushal Birthday: दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका के 10 दमदार किरदार, कबीर सिंह व लाल सिंह चड्ढा भी शामिल

0
Kamini Kaushal Birthday: दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका के 10 दमदार किरदार, कबीर सिंह व लाल सिंह चड्ढा भी शामिल

[ad_1]

हिंदी सिनेमा की सबसे बुजुर्ग कलाकार अभिनेत्री कामिनी कौशल आज अपना 97वां जन्मदिन मना रही हैं। कामिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नीचा नगर’ से की। यह की पहली भारतीय फिल्म रही है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। कामिनी कौशल दो साल पहले तक अभिनय में सक्रिय रही हैं और आखिरी बार वह दो साल पहले ही रिलीज हुई अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आईं थी। 16 जनवरी 1927 को लाहौर में जन्मी कामिनी कौशल करियर की दूसरी पारी में अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। दिलीप कुमार के करियर का पहला रोमांटिक किस्सा भी उन्हें ही लेकर बना था। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं, उनके करियर की 10 दमदार भूमिकाओं के बारे में…       

 




किरदार: रूपा

फिल्म: नीचा नगर (1946)

निर्देशक चेतन आनंद की फिल्म ‘नीचा नगर’ से अभिनेत्री कामिनी कौशल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने रूपा की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘नीचा नगर’ का पहला प्रदर्शन 29 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ। वहां इस फिल्म को ‘गोल्डन पाम’ पुरस्कार मिला। इसी के साथ  ‘नीचा नगर’ विदेश में अपना परचम लहराने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर सत्यजीत रे ने फिल्मों में कदम रखा था।  चतन आनंद ने भी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की। यह फिल्म समाज में अमीर और गरीब के बीच की खाई पर एक अभिव्यक्तिवादी नजर डालती है। 


किरदार: शीला

फिल्म: शहीद (1948) 

फिल्म ‘शहीद’  में पहली बार कामिनी कौशल अभिनेता दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। रमेश सहगल के निर्देशन में बनी यह फिल्म  भारत की आजादी के संघर्ष के बारे में थी। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने  शीला की भूमिका निभाई थी। 26 मार्च 1948 को रिलीज हुई यह फिल्म साल 1948 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। फिल्म ‘शहीद’ की शूटिंग के दौरान ही दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के प्रेम प्रसंग के चर्चे सुर्खियों में रहे, लेकिन इनका प्रेम सफल नहीं रहा। इस फिल्म के बाद दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने कई फिल्मों में काम किया। 


किरदार: फुलवा

फिल्म: नदिया के पार (1948)

फिल्म ‘शहीद’ के बाद दिलीप कुमार और कामिनी कौशल की जोड़ी फिल्म ‘नदिया के पार’ में नजर आई। किशोर साहू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार ने कुंवर  सिंह और कामिनी कौशल ने फुलवा की भूमिका निभाई थी। कुंवर सिंह दिलोजान से फुलवा से प्यार करता है, लेकिन कुंवर का भाई इस रिश्ते के खिलाफ रहता है और अपने भाई की शादी किसी और से करा देते हैं। 18 दिसंबर 1948 को रिलीज यह फिल्म काफी सफल रही। फिल्म में दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के अभिनय की खूब तारीफ हुई। 

Vijay Sethupathi: साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी विजय सेतुपति की है खूब लोकप्रियता, इन फिल्मों से किया कमाल


किरदार: निर्मला

फिल्म: आग (1948)


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here