[ad_1]
किरदार: रूपा
फिल्म: नीचा नगर (1946)
निर्देशक चेतन आनंद की फिल्म ‘नीचा नगर’ से अभिनेत्री कामिनी कौशल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने रूपा की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘नीचा नगर’ का पहला प्रदर्शन 29 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ। वहां इस फिल्म को ‘गोल्डन पाम’ पुरस्कार मिला। इसी के साथ ‘नीचा नगर’ विदेश में अपना परचम लहराने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर सत्यजीत रे ने फिल्मों में कदम रखा था। चतन आनंद ने भी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की। यह फिल्म समाज में अमीर और गरीब के बीच की खाई पर एक अभिव्यक्तिवादी नजर डालती है।
किरदार: शीला
फिल्म: शहीद (1948)
फिल्म ‘शहीद’ में पहली बार कामिनी कौशल अभिनेता दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। रमेश सहगल के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत की आजादी के संघर्ष के बारे में थी। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने शीला की भूमिका निभाई थी। 26 मार्च 1948 को रिलीज हुई यह फिल्म साल 1948 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। फिल्म ‘शहीद’ की शूटिंग के दौरान ही दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के प्रेम प्रसंग के चर्चे सुर्खियों में रहे, लेकिन इनका प्रेम सफल नहीं रहा। इस फिल्म के बाद दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने कई फिल्मों में काम किया।
किरदार: फुलवा
फिल्म: नदिया के पार (1948)
किरदार: निर्मला
फिल्म: आग (1948)
[ad_2]
Source link