Home Breaking News INDIA: बिहार में टूटते गठबंधन के बीच दक्षिण में सक्रिय हुई कांग्रेस, तमिलनाडु में आज सीटों को लेकर DMK से मंथन

INDIA: बिहार में टूटते गठबंधन के बीच दक्षिण में सक्रिय हुई कांग्रेस, तमिलनाडु में आज सीटों को लेकर DMK से मंथन

0
INDIA: बिहार में टूटते गठबंधन के बीच दक्षिण में सक्रिय हुई कांग्रेस, तमिलनाडु में आज सीटों को लेकर DMK से मंथन

[ad_1]

India Alliance: Discussions seat sharing among members of opposition alliance DMK congress

डीएमके-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने इंडिया गठबंधन के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों ने इंडिया गठबंधन को हाशिए पर ला खड़ा कर दिया है। इंडिया गठबंधन के सदस्य दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचातानी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने कहा कि वह कांग्रेस 11 सीटें दे रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है।

इसी बीच, शनिवार को डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहले दौर की चर्चा आज चेन्नई स्थित डीएमके मुख्यालय में होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक प्रदेश नेताओं से चर्चा करेंगे। बाद में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक अन्ना अरिवलयम में डीएमके सीट शेयरिंग कमेटी से मिलेंगे। 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर अनाकानी शुरू कर दी है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अकेले ही राज्य में चुनाव लडे़गी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here