Home Sports स्टार क्रिकेटर का बाप होने के बावजूद सिलेंडर डिलीवर करते दिखे रिंकू सिंह के पिता, VIDEO वायरल

स्टार क्रिकेटर का बाप होने के बावजूद सिलेंडर डिलीवर करते दिखे रिंकू सिंह के पिता, VIDEO वायरल

0
स्टार क्रिकेटर का बाप होने के बावजूद सिलेंडर डिलीवर करते दिखे रिंकू सिंह के पिता, VIDEO वायरल

[ad_1]

नई दिल्ली. रिंकू सिंह (Rinku Singh) के रूप में भारत को एक बेहतरीन फिनिशर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है जो आखिर में आकर मैच को फिनिश करने की कला को अच्छी तरह जानता है. अब तक रिंकू को जिस भी सीरीज में मौका मिला है. उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया है. इस बीच रिंकू सिंह के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिंकू सिंह के पिता गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते हुए नजर आ रहे हैं. बेटे के स्टार क्रिकेटर बनने के बावजूद उन्हें ऐसा करते देख फैंस उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं. बता दें कि शुरुआत में रिंकू सिंह के घर की स्थिति अच्छी नहीं थी. रिंकू के बड़े भाई एक प्राइवेट कोचिंग मे जॉब करते हैं. छोटा भाई सोनू सिंह प्रॉपर्टी का बिजनेस करता है. जबकि मां हाउस वाइफ हैं.

रिंकू की कामयाबी की शुरुआत
रिंकू सिंह ने 2017 से IPL की शुरुआत की. 2017 में रिंकू को पंजाब किंग्स ने पहली बार खरीदा था. तब वह 10 लाख रुपये में बिके थे. जिसके बाद रिंकू सिंह की किस्मत चमक गई. शाहरुख़ ख़ान की कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2018 में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. लेकिन साल 2023 रिंकू के जीवन में काफी कुछ लेकर आया. जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के यश दयाल की गेंद पर लगातार 5 छक्के मारे थे.

ऋषभ पंत का रिकॉर्ड ध्वस्त, अंडर-19 विश्व कप में साउथ अफ्रीकी बैटर का धमाल, 162 बॉल पर टीम ने ठोके 273 रन

रिंकू का करियर
रिंकू सिंह ने भारत के लिए अब तक 2 वनडे और 15 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 55 और 356 रन बनाए हैं. रिंकू ने इन दोनों फॉर्मेट्स में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया है. वहीं, टेस्ट में उन्हें अब तक मौका नहीं मिला है. रिंकू ने 2 वनडे मुकाबलों में 1 विकेट भी झटका हैं.

Tags: Off The Field, Rinku Singh, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here