[ad_1]
नई दिल्ली. जब भी भारत के तेज गेंदबाजों की बात आती है तो श्रीसंत का नाम जरूर आता है. श्रीसंत का जन्म आज ही के दिन 6 फरवरी 1983 को संतकुमारन नायर और सावित्री देवी के घर केरल राज्य में हुआ था. श्रीसंत 6 फरवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. श्रीसंत का करियर काफी विवादों से भरा रहा. हरभजन सिंह से थप्पड़ विवाद के अलावा स्पॉट फिक्सिंग में भी उनका नाम रहा.
श्रीसंत का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. लेकिन कई मौके ऐसे आए जब उनकी गेंदबाजी ने लोगों के दिल जीत लिए. उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2006 में टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा है. इस दौरे पर जोहानिसबर्ग टेस्ट में श्रीसंत ने 40 रन देकर पांच लिए और टीम इंडिया को प्रोटीज जमीन पर पहली टेस्ट जीत दिलाई थी. इस सीरीज के दौरान डरबन टेस्ट में श्रीसंत ने जैक कैलिस को जिस तरह से बाउंसर गेंद पर आउट किया था, वह आज भी भारतीय फैंस को खुश कर देता है.
अप्रैल 2008 में हरभजन और श्रीसंत (Harbhajan Singh and S Sreesanth ) उस समय सुखियों में आए थे, जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians ) और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच के बाद भज्जी ने तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. हालांकि, इसके बाद इन दोनों ने ही बयान दिया था कि इन्होंने उस मामले को सुलझा लिया है. एक इवेंट में हरभजन ने कहा था कि श्रीसंत के साथ उनका जो भी मामला था, उसे उन्हाेंने उस रात को ही सुलझा लिया था. इस घटना के पांच साल बाद श्रीसंत ने कहा था कि हरभजन ने उन्हें चांटा नहीं मारा था.
शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तारीफ में उतरे सचिन तेंदुलकर तो फैंस बोले- दामाद जी के…
श्रीसंत को आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, तब वह राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे. इसके बाद बीसीसीआई ने उनपर आजीवन बैन लगा दिया था. हालांकि, वह लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास मैच में हिस्सा लेते रहे. श्रीसंत ने अब तक भारत के लिए इंटरनेशनल मैचों में 150 से भी ज्यादा विकेट लिए.
.
Tags: Harbhajan singh, On This Day, S Sreesanth
FIRST PUBLISHED : February 6, 2024, 08:01 IST
[ad_2]
Source link