[ad_1]

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
– फोटो : X/ @saucricket
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट अपने नाम किया था। वहीं, भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट को जीतकर बराबरी कर ली। अब तीसरा मुकाबला सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। मैच से पहले राजकोट के इस स्टेडियम का नाम बदला जाएगा।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह के नाम पर रखा जाएगा। 15 फरवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर एससीए स्टेडियम का नाम शाह के नाम पर रखा जाएगा। स्टेडियम ने जनवरी 2013 में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की थी। अब तक सभी प्रारूपों में यहां कुल 11 मैच हुए हैं। स्टेडियम के नए नाम का उद्घाटन मौजूदा बीसीसीआई सचिव जय शाह करेंगे।
कौन हैं निरंजन शाह?
नीरंन शाह भारत के सबसे वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासकों में से एक रहे हैं। वह बीसीसीआई सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। एससीए में उनका अब भी महत्वपूर्ण प्रभाव है। 79 वर्षीय निरंजन शाह क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे हैं। 1960 के दशक के मध्य से 1970 के मध्य तक सौराष्ट्र के लिए उन्होंने 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। निरंजन शाह के बेटे और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर जयदेव शाह स्थानीय क्रिकेट शासी निकाय के मौजूदा अध्यक्ष हैं। वह सौराष्ट्री की कप्ताने के साथ-साथ आईपीएल में भी खेल चुके हैं।
दोनों टीमों को किया जाएगा आमंत्रित
कथित तौर पर दोनों टीमों को मैच से एक दिन पहले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद के सदस्य और सौराष्ट्र संघ के सदस्य भी आमंत्रित सूची में होंगे।
इन स्टेडियम के नाम बदले गए
भारत में हाल ही में कुछ क्रिकेट स्टेडियम के नाम बदले गए हैं। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया। वहीं, लखनऊ के इकाना स्टेडियम के नाम को भी बदला गया। उसे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के नाम से अब जाना जाता है। वहीं, एक समय मोटेरा के नाम से प्रसिद्ध अहमदाबाद के मशहूर स्टेडियम को अब भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाता है। इसका नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी है।
[ad_2]
Source link