Home Sports पृथ्वी शॉ ने चोट के बाद की वापसी, ठोक दिया शतक, टीम को दिलाई धांसू शुरुआत

पृथ्वी शॉ ने चोट के बाद की वापसी, ठोक दिया शतक, टीम को दिलाई धांसू शुरुआत

0
पृथ्वी शॉ ने चोट के बाद की वापसी, ठोक दिया शतक, टीम को दिलाई धांसू शुरुआत

[ad_1]

हाइलाइट्स

पृथ्वी शॉ ने चोट से वापसी के बाद पहले मैच में बंगाल के खिलाफ 35 रन बनाए
24 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया

नई दिल्ली.  भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार वापसी की है. चोट की वजह से 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे इस दाएं हाथ सलामी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी के जरिए क्रिकेट में वापसी की. पृथ्वी मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी 2024 में खेल रहे हैं. बंगाल के खिलाफ बेशक पृथ्वी ने 35 रन बनाए लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने धुआंधार शतक जमाया. पृथ्वी के शतक के दम पर मुंबई ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की है.

24 वर्षीय पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024)  के तहत खेले जा रहे मुंबई बनाम छत्तीगढ़ (Mumbai vs Chhattisgarh) मुकाबले में 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए. पृथ्वी की 80 पारियों में यह 13वां फर्स्ट क्लास शतक है. उन्होंने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. मुबई ने पहली पारी में 32 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 140 रन बनाए.

अनुष्का शर्मा की कथित प्रेग्नेंसी पर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान- मुझसे बड़ी गलती हो गई…

U19 World Cup: 18 साल का गेंदबाज बना पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए काल, अकेले झटक डाले 6 विकेट, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ पिछले साल अगस्त में इंग्लैंंड में काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए चोटिल हो गए थे. उन्हें यह चोट नॉर्थम्प्टनशॉयर के खिलाफ रॉयल लंदन वनडे कप में लगी थी. इसके बाद उन्हें सर्जरी और रिहैब से गुजरना पड़ा. एनसीए में उन्होंने रिहैब में हिस्सा लिया. साल 2018 में इंटरनेशनल स्टेज पर डेब्यू करने वाले पृथ्वी ने 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 टीम इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

Tags: Prithvi Shaw, Ranji Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here