Home Breaking News Maharashtra: अजित पवार बोले- कल NCP में शामिल होंगे बाबा सिद्दीकी; उद्धव गुट के नेता की हत्या पर कही यह बात

Maharashtra: अजित पवार बोले- कल NCP में शामिल होंगे बाबा सिद्दीकी; उद्धव गुट के नेता की हत्या पर कही यह बात

0
Maharashtra: अजित पवार बोले- कल NCP में शामिल होंगे बाबा सिद्दीकी; उद्धव गुट के नेता की हत्या पर कही यह बात

[ad_1]

Ajit Pawar said Baba Siddiqui will join NCP tomorrow Said this on the murder of Uddhav group leader

Ajit Pawar
– फोटो : Social Media

विस्तार


पूर्व कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी ने कल यानी 10 फरवरी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल होंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी 10 फरवरी की शाम को एनसीपी में शामिल होंगे और 11 फरवरी को कुछ और लोग भी पार्टी का दामन थामेंगे।

बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी को ‘बाबा सिद्दीकी’ के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के एक महीने के भीतर शहर के दूसरे नेता ने कांग्रेस को अलविदा कहा है। सिद्दीकी के बेटे जीशान शहर से कांग्रेस विधायक हैं। हालांकि, बाबा सिद्दीकी ने कहा कि जीशान अपना फैसला खुद लेंगे।

पुणे में शिवसेना (यूबीटी) के पार्षद अभिषेक घोसालकर की हत्या पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ते थे। इसके बावजूद अगर ऐसा कुछ होता है तो पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। मैं इस बात से इनकार नहीं करता कि विपक्ष को सरकार को बदनाम करने और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करने का मुद्दा मिल गया है, लेकिन इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि क्या है? यह भी देखा जाना चाहिए। घटना पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी कल बैठक की है और मामले की जांच की जा रही है।

सीटों के बंटवारे पर भी बोले

भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी के बीच लोकसभा सीट बंटवारे पर अजित पवार ने कहा कि हम साथ बैठकर इस पर चर्चा करेंगे और आपको अपना फैसला बताएंगे कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राज्य में लोकसभा की कुल 48 सीटे हैं। कुछ भी अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है।

19 फरवरी को सतारा आ रहे पीएम मोदी

अजित पवार ने पीएम मोदी के सतारा दौरे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सतारा आ रहे हैं। हमने पीएम मोदी से नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है, लेकिन यह तय करना पीएमओ का अधिकार है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here