Home Breaking News Movie Reviews Of The Week: ‘भक्षक’ में भूमि का कमाल, रोबोट की बेदम प्रेम कहानी और जारी रही जी5 की ‘लंतरानी’

Movie Reviews Of The Week: ‘भक्षक’ में भूमि का कमाल, रोबोट की बेदम प्रेम कहानी और जारी रही जी5 की ‘लंतरानी’

0
Movie Reviews Of The Week: ‘भक्षक’ में भूमि का कमाल, रोबोट की बेदम प्रेम कहानी और जारी रही जी5 की ‘लंतरानी’

[ad_1]

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से हिंदी सिनेमा में रूमानी फिल्मों की फिर से पनपती नई बयार का इस हफ्ते असली इम्तिहान हो रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी बहुत बेदम टाइम निकली। इसके अलावा राज बब्बर, सतीश कौशिक, अनूप सोनी और श्वेताभ सिंह की फिल्म ‘मिर्ग’ भी रिलीज होनी थी, लेकिन ये कहां लगी है, इसका पता तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं चला। अंग्रेजी फिल्में ‘इट एंड्स विद अस’, ‘द आयरन क्लॉ’ और ‘मॉन्स्टर’ का कोई नामलेवा तक नहीं है। रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म ‘लाल सलाम’ का हिंदी संस्करण भी मुंबई तक नहीं पहुंच सका। आइए जानते हैं, इस हफ्ते रिलीज फिल्मों का हाल क्या रहा…




‘भक्षक’ को मिले तीन स्टार

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली ओरिजनल फिल्मों में मुजफ्फरपुर कांड से प्रेरित भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भक्षक’ सबसे ज्यादा चर्चा में रही। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने और निर्माण शाहरुख खान की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज ने किया है। फिल्म के रिव्यू में वरिष्ठ फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल लिखते हैं, ‘जो कुछ वैशाली सिंह बनी भूमि पेडनेकर इस फिल्म में करती है, वह शुरुआती सुस्ती के बाद जब फिल्म की कहानी के साथ रवानी में आता है तो फिल्म को बिना पूरा देखे उठने का मन नहीं होता। निर्देशक पुलकित ने ज्योत्सना नाथ के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा शुरुआती सद्दी की उड़ान के बाद गजब के मांझे से कसी है। छोटे छोटे किरदार इसकी बुनावट का फूल फुनरा बनकर इसे चमकाते रहते हैं। संजय मिश्रा चैनल के कैमरामैन के रूप में अपनी जगह जमे रहते हैं। सोनू के किरदार में सत्य काम आनंद इस कहानी का असल तड़का हैं।’

Bhakshak Review: थैंक यू फॉर एक्टिंग!, एकता कपूर, देखो, शाहरुख की सोहबत में भूमि पेडनेकर क्या कर सकती हैं…


जी5 की जारी रही ‘लंतरानी’

ओटीटी जी5 पर फिल्मावली ‘लंतरानी’ भी इस हफ्ते रिलीज हुई है। फिल्मावली मानें एंथलॉजी, जिसमें दो से ज्यादा फिल्मों एक साथ समेट कर रिलीज कर दी जाती हैं। जी5 की चर्चा इन दिनों इसकी वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ के अगले सीजन में अदा शर्मा के बार डांसर का रोल करने के लिए हो रही है। ‘द केरल स्टोरी’ के ओटीटी अधिकार खरीदकर भी इसने हिम्मत दिखाई है। लेकिन थोड़ी हिम्मत इस ओटीटी को चलाने वालों को ‘लंतरानी’ जैसी कहानियों के लिए न करने में भी दिखानी चाहिए। आखिर, दर्शक उनको पैसे देकर ये सब देख रहा है। फिल्मावली ‘लंतरानी’ को अमर उजाला के रिव्यू में दो स्टार मिले हैं, पूरा रिव्यू आप यहां पढ़ सकते हैं।

 

 


लेकिन, इनकी पिक्चर में नहीं उलझा जिया

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इस साल की पहली मेगास्टार पकाऊ फिल्म है। 2019 में ‘कबीर सिंह’ से जो कुछ शाहिद कपूर ने कमाया था, उसे वह अपनी ‘फर्जी’ जैसी सीरीज और ‘जर्सी’ जैसी फिल्म में गंवा चुके हैं। अली अब्बास जफर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ बढ़िया थी, लेकिन वह ओटीटी पर रिलीज हो गई। अब फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर फिर से इकन्ना एक पढ़ रहे हैं। उनकी जोड़ीदार कृति सेनन का तो कहना ही क्या? मौजूदा दौर की वह इकलौती हीरोइन हैं, लाइन से आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में पिछले दो साल में दे चुकी हैं। फिल्म को अमर उजाला रिव्यू में एक स्टार मिला है, यहां पढ़िए इस फिल्म का पूरा रिव्यू।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: 42 साल का कुंवारा वैलेंटाइन, रोबोट संग बिताई रात, फिर पोल खुली तो..


फुस्स हो गया ‘आर्या’ का अंतिम वार

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘आर्या’ का नया सीजन कहीं चर्चा में भी नहीं है। वजह इसकी ये है कि इस सीरीज का तीसरा सीजन काटकर ही इसका नया सीजन बना दिया गया। ये ओटीटी इससे पहले यही काम वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के साथ भी कर चुका है। ‘आर्या’ का नया सीजन पहले एपीसोड से ही खुद को दोहराना लगता है। बच्चों की सुरक्षा के लिए गैर कानूनी धंधे मे उतरी आर्या के रूप में सुष्मिता सेन ने पिछले दो सीजन में खूब शोहरत बटोरी थी, लेकिन इस तीसरे सीजन ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here