Home Breaking News TBMAUJ First Weekend: पहले वीकएंड पर ‘शानदार’ कलेक्शन करती दिखी दीनू की नई फिल्म, शाहिद की ‘शानदार’ याद है ना!

TBMAUJ First Weekend: पहले वीकएंड पर ‘शानदार’ कलेक्शन करती दिखी दीनू की नई फिल्म, शाहिद की ‘शानदार’ याद है ना!

0
TBMAUJ First Weekend: पहले वीकएंड पर ‘शानदार’ कलेक्शन करती दिखी दीनू की नई फिल्म, शाहिद की ‘शानदार’ याद है ना!

[ad_1]

निर्माता दिनेश विजन की नई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले दिन बेहद खराब ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 44 फीसदी का उछाल दर्ज करते हुए करीब 15 करोड़ की कमाई दो दिन में कर ली और इसे ही शाहिद के प्रशंसकों ने बड़ी खबर मान लिया। लेकिन कम लोगों को ही याद है कि शाहिद की तमाम फ्लॉप फिल्मों ने भी रिलीज के समय पहले वीकएंड पर 30 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई की है। और, रविवार रात 8 बजे तक के जो रुझान फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया’ के आ रहे हैं, उनमें ये फिल्म शाहिद की फ्लॉप फिल्म ‘शानदार’ जितना कारोबार भी करती पहले वीकएंड में दिखाई नहीं दे रही है।




जियो स्टूडियोज के आर्थिक सहयोग से निर्माता दिनेश विजन (दीनू) ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स तले नई फिल्म बनाई है ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’। इस फिल्म के मुख्य सितारे शाहिद कपूर और कृति सेनन हैं। शाहिद इससे पहले जियो स्टूडियोज की एक और फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ भी कर चुके हैं, लेकिन वह फिल्म अली अब्बास जफर ने बनाई थी और एक्शन फिल्मों के शौकीनों को खूब भाई थी। अब महीना वैलेंटाइंस डे का है और इस सीजन में रिलीज होकर भी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया’ ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 6.50 करोड़ रुपये पर ही अपना सफर पूरा कर लिया।


रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को शनिवार की छुट्टी का फायदा मिला। यंग कपल खूब ये फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म का कलेक्शन भी इसी के चलते करीब 44 फीसदी उछलकर 9.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन, शनिवार की इस भीड़ ने फिल्म के बारे में बाहर आकर क्या कुछ अपने दोस्तों के साथ साझा किया, उसका असर रविवार के कलेक्शन पर दिखने लगा है। फिल्म ने रविवार के शुरुआती रुझानों के अनुसार रात 8 बजे तक सिर्फ 8.65 करोड़ रुपये कमाए थे। नाइट शोज में इसका कलेक्शन इससे बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद भी नहीं है।

Singham Again: ‘एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सर’, टाइगर श्रॉफ ने अजय देवगन के साथ शुरू की ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग


तीसरे दिन के शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज के पहले तीन दिन यानी पहले वीकएंड पर करीब 25 करोड़ रुपये कमाती दिख रही है और ये सूरते ए हाल शाहिद के लिए बहुत बड़ा अपशकुन हो सकता है क्योंकि शाहिद की कई फिल्में पहले वीकएंड पर इससे ज्यादा कमाई करके फ्लॉप हो चुकी हैं। शाहिद की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ करीब 50 करोड़ रुपये में बनी फिल्म है और अगर सोमवार का इसका कलेक्शन रविवार के कलेक्शन की तुलना में 50 फीसदी से ज्यादा गिरा तो इसका पहले हफ्ते में अपने मेकिंग बजट तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा।

 

Mithun Chakraborty: बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने मिथुन से अस्पताल में की मुलाकात, जाना अभिनेता का हाल


शाहिद कपूर की पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में और उनके बॉक्स ऑफिस नतीजे इस प्रकार हैं:

 

फिल्म   पहले सप्ताहांत कमाई  नतीजा
पद्मावत 114.00 सुपरहिट
कबीर सिंह      70.83   ब्लॉकबस्टर
उड़ता पंजाब   33.80   औसत
शानदार     33.51   फ्लॉप
आर राजकुमार  30.59   औसत

(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)

 

SRK Video: कतर के प्रधानमंत्री ने किया शाहरुख खान का स्वागत, एएफसी फाइनल में मुख्य अथिति बने पठान


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here