Home Breaking News West Bengal: भाजपा का प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली रवाना, केंद्रीय मंत्री बोलीं- बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हुई

West Bengal: भाजपा का प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली रवाना, केंद्रीय मंत्री बोलीं- बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हुई

0
West Bengal: भाजपा का प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली रवाना, केंद्रीय मंत्री बोलीं- बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हुई

[ad_1]

bjp delegation visit west bengal sandeshkhali said mamata banerjee murdering democracy in state

संदेशखाली जा रहे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
– फोटो : ANI

विस्तार


भाजपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के लिए रवाना हो गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, सुनिता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। साथ ही भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल भी भी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ संदेशखाली का दौरा करेंगी। 

प्रतिनिधिमंडल ने बंगाल सरकार पर उठाए सवाल

संदेशखाली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ‘भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित किया गया प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली जा रहा है। संदेशखाली में जो भी हुआ, वह घोर निंदनीय है। मुख्यमंत्री का नाम ममता है, लेकिन उनकी पार्टी के गुंडे शाहजहां शेख जैसे लोग महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ इन मुद्दों को उठाने के लिए फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। पुलिस टीएमसी के गुंडों को सुरक्षा दे रही है, जबकि वही लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।’ 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here