[ad_1]

संदेशखाली जा रहे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य
– फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के लिए रवाना हो गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, सुनिता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। साथ ही भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल भी भी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ संदेशखाली का दौरा करेंगी।
प्रतिनिधिमंडल ने बंगाल सरकार पर उठाए सवाल
संदेशखाली रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ‘भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित किया गया प्रतिनिधिमंडल संदेशखाली जा रहा है। संदेशखाली में जो भी हुआ, वह घोर निंदनीय है। मुख्यमंत्री का नाम ममता है, लेकिन उनकी पार्टी के गुंडे शाहजहां शेख जैसे लोग महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ इन मुद्दों को उठाने के लिए फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सीएम ममता बनर्जी राज्य में लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं। पुलिस टीएमसी के गुंडों को सुरक्षा दे रही है, जबकि वही लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।’
#WATCH | Union Minister and member of the delegation Annapurna Devi says “Today, a 6-member team of BJP formed by JP Nadda is going to Sandeshkhali. The incident that took place in Sandeshkhali is condemnable. The name of the chief minister is ‘Mamata’ but her party’s goons… pic.twitter.com/tORZ4YJeUX
[ad_2]
Source link