Home Breaking News Exclusive: हिंसा के दिन हल्द्वानी में था मलिक, दंगे से एक दिन पहले स्विच ऑफ किया था मोबाइल; परिवार संग फरार

Exclusive: हिंसा के दिन हल्द्वानी में था मलिक, दंगे से एक दिन पहले स्विच ऑफ किया था मोबाइल; परिवार संग फरार

0
Exclusive: हिंसा के दिन हल्द्वानी में था मलिक, दंगे से एक दिन पहले स्विच ऑफ किया था मोबाइल; परिवार संग फरार

[ad_1]

Uttarakhand Haldwani Hinsa: Mastermind Malik was in Haldwani on the day of violence

हल्द्वानी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक उपद्रव के दिन शहर में ही था। उपद्रव के बाद वह हल्द्वानी छोड़कर परिवार के साथ भाग गया। सर्विलांस से पता चला है कि मलिक ने उपद्रव से एक दिन पहले ही अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। सूत्र बताते हैं कि वह अपना मोबाइल और सिम का प्रयोग नहीं कर रहा है। उसने नया सिम और मोबाइल ले लिया होगा। अब वह उसी का प्रयोग कर रहा है।

उपद्रव की शुरुआत मलिक का बगीचा से हुई थी। अब्दुल मलिक उस पर अपना दावा बता रहा था और दावे को पुख्ता करने के लिए उसने नजूल की भूमि पर धार्मिक स्थल और मदरसा बना दिया था। आठ फरवरी को उसे तोड़ने के दौरान बनभूलपुरा में जमकर बवाल, आगजनी, पथराव और थाने में आग लगाने की घटना हुई। उपद्रव के बाद से ही अब्दुल मलिक और उसका परिवार फरार है। सूत्र बताते हैं कि उससे पहले मलिक को हल्द्वानी में देखा गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सर्विलांस टीम ने जब अब्दुल मलिक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया और सीडीआर निकाली तो पता लगा कि अब्दुल मलिक ने उपद्रव से एक दिन पहले ही अपना मोबाइल बंद कर लिया था। तब से मोबाइल नहीं खोला है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि अब्दुल मलिक बहुत शातिर है। उसने पहले से ही नया मोबाइल और सिम खरीद लिया होगा। वह उसी से बात कर रहा होगा। पुलिस अब्दुल मलिक के बेटे के नंबर की भी सीडीआर निकाल रही है।

ये पढ़ें- Haldwani Hinsa: मास्टरमाइंड मलिक के घर में मिले जिंदा कारतूस, जानिए और क्या मिला; जानकर रह जाएंगे दंग

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here