[ad_1]
नई दिल्ली. सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (Sania Mirza Shoaib Malik) का रिश्ता भले ही टूट गया हो और दोनों जिंदगी के सफर में अब आगे बढ़ चुके हों लेकिन उनके फैंस को आज भी दोनों का अलग होना चुभता है. इसका एक सबूत पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) के एक मुकाबले के दौरान तब दिखा, जब सना जावेद (Sana Javed) को दर्शकों ने ट्रोल किया. सना जावेद, शोएब मलिक की तीसरी पत्नी हैं. शोएब मलिक ने सना जावेद के लिए ही सानिया मिर्जा से रिश्ता तोड़ा है.
शोएब मलिक की पत्नी व पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद पीएसएल ( PSL 2024) का मैच देखने पहुंची थीं. जब सना जावेद स्टेडियम में बाउंड्री रोप के नजदीज से गुजरीं तो एक दर्शक ने सानिया मिर्जा का नाम लेकर उन्हें पुकारा… सना जावेद इससे खफा नजर आईं और उस दर्शको को घूरते हुए आगे बढ़ती रहीं.
दर्शक यहीं नहीं रुका और जब सना जावेद ने उसे घूरकर देखा तो वह भी दोबारा सानिया मिर्जा का नाम लेकर जोर-जोर से हंसने लगा. सना जावेद ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चल रहा था कि परेशान हो रही थीं.
Sana Javed looks visibly pissed at trollers chanting Sania Mirza’s name #HBLPSL2024 #SaniaMirza #SanaJaved #ShoaibMalik pic.twitter.com/1Dfzd9wGi8
— Alisha Imran (@Alishaimran111) February 20, 2024
सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के रिश्ते में दरार की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में है. दोनों के बीच पिछले कुछ दिन से ठीक नहीं चल रहा है. बीते दिनों सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक के सभी फोटो भी डिलीट कर दिए थे. अब सानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी और तलाक से जुड़ी एक स्टोरी पोस्ट की है.
ट्विटर पर इस पूरे वाकये का वीडियो शेयर किया गया है. इस पर ढेरों कॉमेंट्स आए हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होता है. कई यूजर सानिया मिर्जा के प्रति हमदर्दी जता रहे हैं तो कुछ यूजर्स ने लिखा है कि यह सानिया, शोएब और सना का आपसी मामला है. बता दें कि सना जावेद, शोएब मलिक की तीसरी पत्नी हैं. शोएब मलिक, सना जावेद से पहले सानिया मिर्जा और आयशा सिद्दीकी से शादी कर चुके हैं.
कुछ यूजर्स ने सना जावेद को ट्रोल करने वाले दर्शक को ही जाहिल करार दिया. एक यूजर ने लिखा कि महिलाओं का अपमान करना नहीं पाकिस्तानी बंद नहीं करेंगे. यह वीडियो इस बात का आदर्श उदाहरण है.
.
Tags: PSL, Sania mirza, Shoaib Malik
FIRST PUBLISHED : February 21, 2024, 11:32 IST
[ad_2]
Source link