Home Breaking News PPBL: एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना, वित्त मंत्रालय ने बताया यह कारण

PPBL: एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना, वित्त मंत्रालय ने बताया यह कारण

0
PPBL: एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना, वित्त मंत्रालय ने बताया यह कारण

[ad_1]

FIU imposes Rs 5.49 cr fine on Paytm Payments Bank under anti-money laundering law

पेटीएम पेमेंट्स बैंक
– फोटो : Social Media

विस्तार


फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वित्त मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय के अनुसार अवैध गतिविधियों में लिप्त इकाइयों की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में रखे गए बैंक का इस्तेमाल किया गया।

एफआईयू-आईएनडी ने कुछ संस्थाओं और उनके व्यवसायों के नेटवर्क के संबंध में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जानकारी मिलने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की थी। ये संस्थान ऑनलाइन जुआ खेलने की सुविधा देने जैसे अवैध कार्यों को अंजाम दे रहे थे। 

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इन अवैध परिचालनों से प्राप्त धन, यानी अपराध की आय का लेनदेन पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खातों के माध्यम से किया गया।

वित्त मंत्रालय ने कहा, “फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (एफआईयू-आईएनडी) ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत नियमों के उल्लंघन के कारण पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड पर 5.49 करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।” एफआईयू ने 15 फरवरी को जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया था।

एफआईयू ने यह कार्रवाई आरबीआई के 31 जनवरी के उस निर्देश के बाद की है, जिसमें पेटीएम पेमेंट बैंक को अपने ग्राहकों के खातों में 29 फरवरी से ताजा जमा स्वीकार करने से रोक दिया गया था। बाद में यह तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here