Home Sports KL Rahul की चोट ने बढ़ाई टेंशन, पहले भी चार महीने तक टीम इंडिया से रहे थे बाहर

KL Rahul की चोट ने बढ़ाई टेंशन, पहले भी चार महीने तक टीम इंडिया से रहे थे बाहर

0
KL Rahul की चोट ने बढ़ाई टेंशन, पहले भी चार महीने तक टीम इंडिया से रहे थे बाहर

[ad_1]

KL Rahul: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल की चोट ने टेंशन बढ़ा दी है. केएल राहुल राहुल के दाएं पैर की जांघ में सूजन बनी हुई और वह अपनी चोट पर विशेषज्ञ की राय लेने के लिए लंदन गए हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को कहा कि सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में नहीं खेलेंगे जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी करेंगे.

पहले भी चार महीने तक टीम इंडिया से बाहर रहे थे केएल राहुल

केएल राहुल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद से ही उपलब्ध नहीं हैं और बीसीसीआई के अनुसार वह इस महीने के शुरू में राजकोट में तीसरे टेस्ट से पहले 90 प्रतिशत फिट थे. इसी चोट के कारण राहुल पिछले साल भी लगभग चार महीने तक टीम से बाहर रहे थे. राहुल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में लखनऊ सुपर जाइंट्स का नेतृत्व करेंगे और उन्हें आईपीएल से पहले पूरी तरह फिट होना होगा.

केएल राहुल की चोट ने बढ़ाई टेंशन

IPL 2023 के दौरान चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने पिछले सितंबर में एशिया कप के दौरान वापसी की. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे में राहुल भारत के लिए शतक बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे. यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी. बीसीसीआई ने कहा, ‘केएल राहुल की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीरीज के अंतिम टेस्ट में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी लेकिन वह धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रखे है और इस संबंध में लंदन में विशेषज्ञों से सलाह लेने की कोशिश कर रही है.’

भारत सीरीज में 3-1 से आगे

टीम की कार्यभार प्रबंधन नीति के तहत रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किए गए बुमराह सात मार्च से धर्मशाला में शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे. भारत ने रांची में चौथे टेस्ट में जीत के बाद सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बनाई हुई है. अंतिम टेस्ट में राहुल की अनुपस्थिति का मतलब है कि रजत पाटीदार टीम में बने रहेंगे, लेकिन अंतिम एकादश में उनका शामिल होना निश्चित नहीं है क्योंकि वह छह पारियों में कुल मिलाकर 63 रन ही बना सके हैं. हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है.

पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here