Home Sports पाकिस्तानी गेंदबाज ने पकड़ा शानदार कैच तो वसीम अकरम ने लगा दी लताड़, कहा- ड्रामे में काम करो

पाकिस्तानी गेंदबाज ने पकड़ा शानदार कैच तो वसीम अकरम ने लगा दी लताड़, कहा- ड्रामे में काम करो

0
पाकिस्तानी गेंदबाज ने पकड़ा शानदार कैच तो वसीम अकरम ने लगा दी लताड़, कहा- ड्रामे में काम करो

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग का 23वां मैच लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लाहौर ने शानदार जीत दर्ज की थी. लाहौर की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने स्लिप में इमाद वसीम का शानदार कैच पकड़ा था. उनके सेलिब्रेशन को देखकर वसीम अकरम खुश नहीं हैं. वसीम अकरम ने अब्दुल्ला को फटकार लगाते हुए कहा है उन्हें ड्रामा में काम करना चाहिए.

वसीम अकरम ने ए स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,” जो 36 कैच छोड़ के आया है उसका कौन जवाब देगा. अच्छा कैच लिया इसमें कोई शक नहीं है. उनको कहो कि क्रिकेट छोड़ो और ड्रामे में आके काम करो. जो 36 कैच छोड़ के आया है वो भी तो बता दे हमें फिर. फिर सारे आलोचकों को ऐसे ही चुप कराते रहें.” बता दें कि अबदुल्ला शफीक ने इमाद वसीम का कैच लेने के बाद अपने होठों पर उंगली रखकर चुप कराते हुए जश्न मनाया था.

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने, पुजारा-गावस्कर को छोड़ा पीछे

हाल में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. वहां पाकिस्तान के लिए स्लिप पर फील्डिंग करते हुए अब्दुल्ला शफीक ने कई सारे कैच छोड़े थे. पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज में 0-3 से हार गया था. अब्दुल्ला शफीक की खराब फील्डिंग के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. वसीम अकरम ने भी अब अबदुल्ला पर अपनी भड़ास निकाल दी.

Ind vs Eng: धर्मशाला में बदली टीम इंडिया, बदले गए 8 खिलाड़ी, प्लेइंग XI में 3 प्लेयर्स का दबदबा

शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स अब पीएसएल से बाहर हो चुकी है. टीम ने 8 में से कुल 6 मुकाबले गंवा दिए हैं और सिर्फ 1 मैच जीता है. एक मैच बेनतीजा रहा. उनके खाते में सिर्फ 3 प्वाइंट्स हैं. बात करें तो मुल्तान सुल्तान 12 अंको के साथ पहले स्थान पर है. क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के 9-9 प्वाइंट हैं.

Tags: Abdullah Shafique, Pakistan super league, Wasim Akram



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here