[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग का 23वां मैच लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लाहौर ने शानदार जीत दर्ज की थी. लाहौर की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने स्लिप में इमाद वसीम का शानदार कैच पकड़ा था. उनके सेलिब्रेशन को देखकर वसीम अकरम खुश नहीं हैं. वसीम अकरम ने अब्दुल्ला को फटकार लगाते हुए कहा है उन्हें ड्रामा में काम करना चाहिए.
वसीम अकरम ने ए स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,” जो 36 कैच छोड़ के आया है उसका कौन जवाब देगा. अच्छा कैच लिया इसमें कोई शक नहीं है. उनको कहो कि क्रिकेट छोड़ो और ड्रामे में आके काम करो. जो 36 कैच छोड़ के आया है वो भी तो बता दे हमें फिर. फिर सारे आलोचकों को ऐसे ही चुप कराते रहें.” बता दें कि अबदुल्ला शफीक ने इमाद वसीम का कैच लेने के बाद अपने होठों पर उंगली रखकर चुप कराते हुए जश्न मनाया था.
Hafeez : Mujhe Khushi Ha Abdullah Nay Slip Mai Catch Pakra.
Wasim Akram : Cricket Choro Drama Mai Ah Kar Kaam Karo. No Doubt, great catch par Jo Australia Mai catches drop kia uska kon jawab dai ga. Ek catch par critics ko chup kar wa raha ha@imabd28 pic.twitter.com/Sl2LQT2JmP
— Thakur (@hassam_sajjad) March 6, 2024
हाल में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. वहां पाकिस्तान के लिए स्लिप पर फील्डिंग करते हुए अब्दुल्ला शफीक ने कई सारे कैच छोड़े थे. पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज में 0-3 से हार गया था. अब्दुल्ला शफीक की खराब फील्डिंग के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. वसीम अकरम ने भी अब अबदुल्ला पर अपनी भड़ास निकाल दी.
Ind vs Eng: धर्मशाला में बदली टीम इंडिया, बदले गए 8 खिलाड़ी, प्लेइंग XI में 3 प्लेयर्स का दबदबा
शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स अब पीएसएल से बाहर हो चुकी है. टीम ने 8 में से कुल 6 मुकाबले गंवा दिए हैं और सिर्फ 1 मैच जीता है. एक मैच बेनतीजा रहा. उनके खाते में सिर्फ 3 प्वाइंट्स हैं. बात करें तो मुल्तान सुल्तान 12 अंको के साथ पहले स्थान पर है. क्वेटा ग्लेडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के 9-9 प्वाइंट हैं.
.
Tags: Abdullah Shafique, Pakistan super league, Wasim Akram
FIRST PUBLISHED : March 7, 2024, 19:03 IST
[ad_2]
Source link