Home Breaking News Haryana: रेवाड़ी में बड़ा हादसा; स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में फटा बॉयलर, 60 से ज्यादा लोग झुलसे

Haryana: रेवाड़ी में बड़ा हादसा; स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में फटा बॉयलर, 60 से ज्यादा लोग झुलसे

0
Haryana: रेवाड़ी में बड़ा हादसा; स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में फटा बॉयलर, 60 से ज्यादा लोग झुलसे

[ad_1]

Rewari: Fire breaks out in spare parts company

इलाज करते डॉक्टर।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा के हाउसिंग बोर्ड इंडस्ट्रियल एरिया में एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के डस्ट कलेक्टर में बॉयलर फट गया। इस दौरान आग इतनी ज्यादा फैल गई कि 60 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए। फिलहाल मौके पर आग पर तो काबू पा लिया गया है।

मगर कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गंभीर रूप से झुलसे लोगों को रेफर कर दिया गया है। गुरुग्राम के अस्पताल में कई कर्मचारियों को भेजा गया है। 

बॉयलर फटने के बाद अफरातफरी का माहाैल हो गया। लोगों को एक बार तो समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। आनन फानन लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना शुरू किया गया। अभी बॉयलर फटने का कारण सामने नहीं आया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here