Home Breaking News भारतीय नौसेना: मरीन कमांडो के सामने समुद्री लुटेरों ने टेके घुटने, INS कोलकाता ने बचाया एमवी रुएन जहाज

भारतीय नौसेना: मरीन कमांडो के सामने समुद्री लुटेरों ने टेके घुटने, INS कोलकाता ने बचाया एमवी रुएन जहाज

0
भारतीय नौसेना: मरीन कमांडो के सामने समुद्री लुटेरों ने टेके घुटने, INS कोलकाता ने बचाया एमवी रुएन जहाज

[ad_1]

indian navy rescue another ship mv ruen from somali pirates Navy operations are underway

समुद्री लुटेरों से चालक दल को बचाया
– फोटो : ANI

विस्तार


भारतीय नौसेना के हिंद और अरब महासागर में बढ़ते प्रभाव का एक और उदाहरण देखने को मिला है। नौसेना सोमालियाई लुटेरों से एक जहाज को बचाने की कोशिश कर रही है। बचाव अभियान के दौरान समुद्री लुटेरों ने नौसेना के युद्धक जहाज पर हमला भी किया। भारतीय नौसेना ने व्यापारी जहाज के चालक दल के साथ संपर्क स्थापित किया है। भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि जहाज में 15 से अधिक दल बुल्गारिया, अंगोला और म्यांमार से हैं। अधिकारी के मुताबिक समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना पर गोलीबारी की थी, लेकिन उनके खिलाफ मरीन कमांडो ने अपना ऑपेशन पूरा कर दिया है। 

Image

जहाज पर तकरीबन 30 से अधिक समुद्री डाकू थे

मामले की जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि अपहरण किए गए जहाज एमवी रुएन पर समुद्री डाकुओं की संख्या 30 से अधिक है। नौसेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक समुद्री लुटेरों के जहाज के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि ‘समुद्री लुटेरों ने भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज पर फायरिंग की।  नौसेना ने कहा कि ‘इंडियन नेवी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Image

आईएनएस कोलकाता ने घेरा समुद्री लुटेरों को

पिछले 40 घंटो से लगातार कार्रवाई के जरिए आईएनएस कोलकाता ने सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेर लिया और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूत किया। बिना किसी नुकसान के चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है।आईएनएस कोलकाता ने भारतीय तट से लगभग 1400 एनएम (2600 किमी) दूर समुद्री लुटेरों के जहाज रुएन को रोक लिया था और आईएनएस सुभद्रा, हेल आरपीए, पी8आई समुद्री गश्ती विमान और मार्कोस प्रहार वायु सेना द्वारा की गई कार्रवाई के जरिए समुद्री लुटेरों के जहाज को रुकने के लिए मजबूर किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here