[ad_1]
07:09 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इंपैक्ट सब: सुयश शर्मा, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अंगक्रीश रघुवंशी और रहमनुल्लाह गुरबाज।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन। इंपैक्ट सब: नीतिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स और अभिषेक शर्मा।
07:02 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में केकेआर पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बतौर विदेशी खिलाड़ी कप्तान पैट कमिंस के अलावा एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जॉनसन मौजूद हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स में फिल साल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मिचेल स्टार्क मौजूद हैं।
🚨 Toss 🚨@SunRisers win the toss in Kolkata and elect to bowl in Match 3️⃣ of #TATAIPL 🙌#KKRvSRH pic.twitter.com/Zo1fDFcY4x
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2024
06:44 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : कमिंस पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
सनराइजर्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान कमिंस के हाथ में होगी जिन्हें 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा गया है। वह आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं और पिछले तीन सत्र में आखिरी स्थान पर रही सनराइजर्स की तकदीर बदलने की जिम्मेदारी उन पर होगी। सनराइजर्स के पास ट्रेविस हेड और हेनरिच क्लासेन जैसे बल्लेबाज हैं जबकि गेंदबाजी में कमिंस और भारत के डेथ ओवरों के विशेषज्ञ भुवनेश्वर कुमार होंगे। स्पिन में वानिंदु हसरंगा और वॉशिंगटन सुंदर जिम्मा संभालेंगे। यह देखना होगा कि हसरंगा पहला मैच खेल सकेंगे या नहीं चूंकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए आईसीसी ने उन पर प्रतिबंध लगाया है।
06:39 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : कार्यभार प्रबंधन में बरतनी होगी सावधानी
केकेआर ने स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है और बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज पर अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव होगा। पावरप्ले और डेथ ओवरों में उनके स्पैल निर्णायक साबित हो सकते हैं। केकेआर के पास स्टार्क और आंद्रे रसेल जैसे दो अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उनकी जगह लेने के लिए उनके जैसा कोई विकल्प नहीं है लिहाजा कार्यभार प्रबंधन में सावधानी बरतनी होगी। केकेआर के पास बल्लेबाजी में अय्यर के अलावा रिंकू सिंह, रसेल, रहमानुल्लाह गुरबाज, फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर हैं। स्पिन गेंदबाजी में सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा पर जिम्मेदारी होगी।
06:23 PM, 23-Mar-2024
KKR vs SRH Live Score : कोलकाता के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11
आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ईडेन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजर अपनी पहली जीत पर होगी। पिछले सीजन में चोट की वजह से बाहर हुए श्रेयस अय्यर इस बार बतौर कप्तान वापसी करने के लिए तैयार हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी का जिम्मा पैट कमिंस संभालते नजर आएंगे। बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो केकेआर का पलड़ा हैदराबाद के खिलाफ भारी है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि हैदराबाद ने सिर्फ नौ मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है।
[ad_2]
Source link