[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी अगली फिल्म ‘मैदान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके चलते अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच हाल ही में अजय देवगन ने अपनी और काजोल की शादी को लेकर बात की है। इस जोड़े की शादी को लगभग 25 साल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उ्होंने काजोल के साथ शादी की थी।
अभिनेता ने आगे बताया, ‘हमने बिना प्रपोज किए ही एक-दूसरे को देखना भी शुरू कर दिया। फिर हमने यह मान लिया गया कि हम शादी कर लेंगे। हम लोगों के विचार काफी मिलते हैं। हम जो कुछ भी कहते हैं, हमारी नैतिकता और इस तरह की चीजें एक साथ मिलती-जुलती लगती हैं। तो बस इसीलिए फिर हमने शादी कर ली।’
काजोल और अजय देवगन ने ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘यू मी और हम’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह हाल ही में ‘शैतान’ में नजर आए हैं। यह फिल्म काला जादू के ऊपर पर बनी है। आर माधवन भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।
थाईलैंड में पत्नी के साथ छुट्टी मना रहे राम चरण, तस्वीरें आईं सामने
[ad_2]
Source link