Home Breaking News Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह

Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह

0
Ajay Devgn: अजय देवगन ने काजोल से शादी करने के पीछे की वजह का किया खुलासा, इस कारण दोनों ने किया था विवाह

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी अगली फिल्म ‘मैदान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके चलते अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच हाल ही में अजय देवगन ने अपनी और काजोल की शादी को लेकर बात की है। इस जोड़े की शादी को लगभग 25 साल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि कैसे उ्होंने काजोल के साथ शादी की थी। 





अभिनेता ने आगे बताया, ‘हमने बिना प्रपोज किए ही एक-दूसरे को देखना भी शुरू कर दिया। फिर हमने यह मान लिया गया कि हम शादी कर लेंगे। हम लोगों के विचार काफी मिलते हैं। हम जो कुछ भी कहते हैं, हमारी नैतिकता और इस तरह की चीजें एक साथ मिलती-जुलती लगती हैं। तो बस इसीलिए फिर हमने शादी कर ली।’


काजोल और अजय देवगन ने ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘यू मी और हम’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। वहीं अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह हाल ही में ‘शैतान’ में नजर आए हैं। यह फिल्म काला जादू के ऊपर पर बनी है। आर माधवन भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। 


वहीं अब वह अपनी अगली फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें वह सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज में 11 दिन बाकी रह गए हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित ‘मैदान’ 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से होगी। 

थाईलैंड में पत्नी के साथ छुट्टी मना रहे राम चरण, तस्वीरें आईं सामने


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here