Home Breaking News GT vs PBKS IPL Live: जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी पंजाब, गुजरात के सामने लय बरकरार रखने की चुनौती

GT vs PBKS IPL Live: जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी पंजाब, गुजरात के सामने लय बरकरार रखने की चुनौती

0
GT vs PBKS IPL Live: जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी पंजाब, गुजरात के सामने लय बरकरार रखने की चुनौती

[ad_1]

06:36 PM, 04-Apr-2024

GT vs PBKS Live: गुजरात में हो सकता है बदलाव

गुजरात में शाहरुख खान को मौका दिया जा सकता है। आखिरी के ओवर में वह बड़ी पारी खेलने में माहिर हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो विजय शंकर को बाहर बैठना पड़ेगा जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 32 रन बनाए हैं। वहीं, पंजाब की टीम प्लेइंग 11 में किसी बदलाव के विषय में सोचेगी यह कहना मुश्किल है। पिछले मैच में धवन और बेयरस्टो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके थे। टीम का गेंदबाजी कॉम्बिनेशन भी अच्छा है।  

06:35 PM, 04-Apr-2024

GT vs PBKS Live: गुजरात ने दो, पंजाब ने एक मैच में दर्ज की जीत

आईपीएल के 17वें सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है। शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने तीन में से दो मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी है। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात ने अपनी दोनों जीत घरेलू मैदान पर ही हासिल की है। आज पंजाब के खिलाफ भी यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें गुजरात अपना किला बचाने की कोशिश करती दिखेगी। वहीं, पंजाब किंग्स ने मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी, लेकिन अगले दो मैचों में टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। धवन की टीम दो अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

06:30 PM, 04-Apr-2024

GT vs PBKS IPL Live: जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी पंजाब, गुजरात के सामने लय बरकरार रखने की चुनौती

GT vs PBKS Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस की नजरें इस मैच में एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने पर टिकी होगी। दूसरी ओर, पिछले दो मुकाबले हार चुकी शिखर धवन की अगुआई वाली टीम की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here