[ad_1]

पीलीभीत में स्थानीय नेताओं से चुनावी चर्चा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तापमान के साथ पीलीभीत जिले का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदेय स्थलों पर मतों की बारिश से पहले रविवार को अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ जिले में पहुंचा। सबसे पहले सुबह आठ बजे कमल्ले चौराहा पर चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा हुई। दोपहर में उपाधि महाविद्यालय में युवाओं से बात की। शाम को अशोक कॉलोनी के पार्क में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान पेयजल और जलभराव का मुद्दा उठा। बाहरी प्रत्याशियों को लेकर भाजपा और सपा के नेताओं में जमकर बहस हुई। चर्चा में शामिल लोगों ने कहा कि धर्म के नाम पर चुनाव हो रहा है। विकास का मुद्दा गायब है। व्यापारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि हम भाजपा के पक्षधर हैं, लेकिन सकारात्मक विपक्ष की भूमिका भी निभाते हैं। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक डॉ सुधीर शर्मा ने सरकार के कार्यों को सराहा।
[ad_2]
Source link