[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेत्री अरुणा ईरानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘रॉकी’, ‘लव स्टोरी’ समेत कई अन्य फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में अपने पति और निर्देशक कुकू कोहली के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात की है।
अभिनेत्री ने बताया, ‘इसके बाद कुकुजी क्रोधित हो गये थे। उन्हें ये पसंद नहीं आया था। मगर हम काम करते रहे। इसलिए जब मेरे पास कोई काम नहीं होता था लेकिन तारीखें दी जाती थीं, तब भी वह मुझे फोन करते थे और मुझे बहुत गुस्सा आता था।’
उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी वह मुझे पूरे दिन बैठाए रखते थे और फिर एक शॉट लेते थे, इसलिए हमारे बीच झगड़ा होता था। मैं कुकूजी से नफरत करती थी और उन्हें भी मुझसे दिक्कत थी। फिर पता नहीं क्या हुआ, वह नरम पड़ने लगे और हम दोस्त बन गये। इसके बाद उन्होंने मेरी डेट्स एडजस्ट करना शुरू कर दिया। फिर आखिरकार हमें प्यार हो गया।’
[ad_2]
Source link