Home Breaking News West Bengal: ‘अभिषेक और मैं सुरक्षित नहीं’, सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बोलीं ममता बनर्जी

West Bengal: ‘अभिषेक और मैं सुरक्षित नहीं’, सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बोलीं ममता बनर्जी

0
West Bengal: ‘अभिषेक और मैं सुरक्षित नहीं’, सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बोलीं ममता बनर्जी

[ad_1]

west bengal cm mamata banerjee said bjp target me and abhishek we are not safe

ममता बनर्जी
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें और उनके भतीजे अभिषेक को निशाना बना रही है। ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि वह और अभिषेक सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। टीएमसी चीफ ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी तीखा हमला बोला और बिना नाम लिए उन्हें गद्दार तक कह दिया। 

ममता बनर्जी की लोगों से अपील- सावधान रहें

कुमारगंज में पार्टी उम्मीदवार और बंगाल सरकार के मंत्री बिप्लव मित्रा के समर्थन में रैली करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ‘भाजपा मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही है। हम सुरक्षित नहीं है, लेकिन हम भगवा पार्टी की साजिश से डरेंगे भी नहीं। हम सभी से अपील करते हैं कि वह टीएमसी नेताओं और बंगाल के लोगों के खिलाफ बनाई जा रही साजिश से सावधान रहें।’ ममता बनर्जी का यह बयान भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें अधिकारी ने कहा था कि ‘सोमवार को एक बड़ा धमाका होगा, जिससे टीएमसी का शीर्ष नेतृत्व हिल जाएगा।’

सुवेंदु अधिकारी पर बोला हमला

सुवेंदु अधिकारी पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ‘एक गद्दार है, जो अपने परिवार और अवैध संपत्ति को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हो गया। मैं उसे बताना चाहती हूं कि उसके चॉकलेट बम को हम कोई भाव नहीं देते। हम पटाखों से उनका मुकाबला करेंगे। हम पीएम केयर फंड की विसंगतियों के खुलासे के पटाखे, हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख भेजने के जुमलों के पटाखे से जवाब देंगे। वे सिर्फ झूठ फैलाते हैं।’

दूरदर्शन का लोगो बदलने पर भी ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। ममता बनर्जी ने दूरदर्शन को लोगो को भगवा रंग में रंगने का आरोप लगाया। बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि चुनाव के बीच लोगो को भगवा रंग में रंगकर भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है। बनर्जी ने कहा कि यह भाजपा के तानाशाही शासन की पहचान है और अगर वह सत्ता में वापस आए तो देश में चुनाव का कोई भविष्य नहीं होगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here