[ad_1]
MS Dhoni Golden Duck IPL 2024: एम एस धोनी, आईपीएल 2024 का एक ऐसा नाम जिसकी मैदान पर एंट्री से शोर थमता तक नहीं. पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए सीजन के 53वें मैच में माही फैंस तब सन्न रह गए, जब धोनी बल्लेबाजी के लिए तो आए लेकिन पहली ही बॉल पर गोल्डन डक का शिकार हो गए. पंजाब किंग्स के पेसर ने धोनी के सामने पहली ही गेंद स्लोवर यॉर्कर फेंकी, जिसका माही के पास कोई जवाब नहीं था और गेंद सीधा स्टंप्स में जा घुसी. इस विकेट के साथ ही CSK और धोनी फैंस के चेहरे मायूस हो गए. माही को पहली बार इस सीजन में किसी गेंदबाज ने अपना शिकार बनाया.
फैंस के चेहरे पर छा गई मायूसी
CSK की बल्लेबाजी के दौरान पारी के 19वें ओवर में एम एस धोनी बैटिंग करने क्रीज पर पहुंचे. फैंस ने हर बार की तरह इस बार भी खूब शोर मचाकर माही का स्वागत किया. धोनी ने स्ट्राइक ली और सामने थे पंजाब किंग्स के पेसर हर्षल पटेल. ओवर की पांचवीं गेंद खेलने के लिए धोनी पूरी तरह तैयार थे. हर्षल ने स्लोवर ऑफ कटर यॉर्कर फेंकी, जिसे धोनी पूरी तरह मिस कर गए. धोनी के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया. चेन्नई और माही के फैंस के चेहरे मायूसी से भर गए. धोनी को इस आईपीएल सीजन में पहली बार किसी गेंदबाज ने अपना शिकार बनाया और वो नाम हर्षल पटेल का है. बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर थाला आउट होकर पवेलियन लौट गए.
— JioCinema (@JioCinema) May 5, 2024
[ad_2]
Source link