[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में आज 5 मई को 2 मुकाबले खेले जा रहे हैं. पहला मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीएसके की टीम ने यहां काफी जल्दी विकेट्स गंवा दिए. फैंस को उम्मीद थी कि महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से आज बड़ी पारी देखने को मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ वह हर्षल पटेल के ओवर में पहली ही गेंद का सामना करते हुए आउट हो गए.
हर्षल ने महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाया. जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मैच के बाद कहा,” मेरे पास महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत रिस्पेक्ट है. इसलिए मैंने उनका विकेट लेने के बाद ज्यादा जश्न नहीं मनाया. यहां खेलने का सबसे फायदा यह हुआ कि गेंद यहां पर रिवर्स कर रही है. मेरे पहले ओवर में गेंद रिवर्स कर रही थी. स्लो गेंद करना यहां पर सही साबित हो रहा था. कई बल्लेबाज इसे पिक नहीं कर पा रहे थे.”
बता दें कि हर्षल पटेल ने इस मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 24 रन दिए. पटेल ने अपने स्पेल में 3 खिलाड़ियों को आउट किया. इसमें डेरिल मिचेल, महेंद्र सिंह धोनी और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. चेन्नई ने पहली इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 167 रन का स्कोर खड़ा किया है. पंजाब किंग्स को मैच जीतने के लिए 168 रन की जरूरत पड़ेगी. उनके पास 20 ओवर होंगे.
FIRST PUBLISHED : May 5, 2024, 17:48 IST
[ad_2]
Source link