Home Sports क्रिकेटर जिनकी बीवियां भी खेलीं इंटरनेशनल क्रिकेट, एक जोड़ी जीत चुकी वर्ल्‍डकप

क्रिकेटर जिनकी बीवियां भी खेलीं इंटरनेशनल क्रिकेट, एक जोड़ी जीत चुकी वर्ल्‍डकप

0
क्रिकेटर जिनकी बीवियां भी खेलीं इंटरनेशनल क्रिकेट, एक जोड़ी जीत चुकी वर्ल्‍डकप

[ad_1]

नई दिल्‍ली. कहा जाता है कि जोड़ियां बनती तो आसमान में हैं लेकिन इन्हें निभाना धरती पर होता है. कई ऐसे मेल प्‍लेयर हैं जिन्‍होंने अपनी ‘लाइफ पार्टनर’ के तौर पर प्‍लेयर को ही चुना है. इसमें हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह और महिला टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थांडी, पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरमेल सिंह और राजबीर कौर, ईशात शर्मा और बॉस्‍केटबॉल प्‍लेयर प्रतिमा सिंह, दिनेश कार्तिक और स्‍क्‍वॉश प्‍लेयर दीपिका पल्‍लीकल और रॉबिन उथप्‍पा और टेनिस खिलाड़ी शीतल गौतम प्रमुख हैं.

इससे इतर कुछ क्रिकेट प्‍लेयर ऐसे भी हैं जिन्‍होंने इसी खेल से जुड़ी महिला प्‍लेयर को जीवनसंगिनी बनाया है. कई क्रिकेटर पति-पत्‍नी की जोड़‍ियां तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खासी कामयाबी हासिल कर चुकी हैं, इसमें सबसे प्रमुख नाम ऑस्‍ट्रेलिया के मिचेल स्‍टार्क और एलिसा हिली का है जो ऑस्‍ट्रेलिया की पुरुष और महिला टीम के न केवल अहम मेंबर हैं बल्कि टीम को वनडे और टी20 वर्ल्‍डकप जिताने में अहम योगदान दे चुके हैं. स्‍टार्क तेज गेंदबाज हैं जबकि एलिसा विकेटकीपर बैटर हैं.

नजर डालते हैं ऐसे क्रिकेटरों पर जिनकी बीवियां भी इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं या रही हैं

रॉजर प्राइडॉक्‍स और रूथ प्राइडॉक्‍स

रॉजर प्राइडॉक्‍स (Roger Prideaux) की गिनती इंग्‍लैंड के बेहतरीन बैटरों में होती थी, दुर्भाग्‍यवश वे तीन टेस्‍ट ही खेल सके. अपने डेब्‍यू टेस्‍ट में ही ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 64 रनों की पारी खेलने वाले रॉजर ने तीन टेस्‍ट में एक अर्धशतक की मदद से 102 रन बनाए. रॉजर का विवाह उम्र में करीब डेढ़ साल बड़ी रूथ वेस्‍टब्रूक (Ruth Westbrook) से हुआ था जिनका इंटरनेशनल करियर पति से अधिक लंबा चला. वर्ष 1957 से 1963 तक इंग्‍लैंड की विकेटकीपर बैटर की हैसियत से खेलीं रूथ (अब स्‍वर्गीय) ने 11 महिला क्रिकेट टेस्‍ट में 31.73 के औसत से 476 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. विकेटकीपर की हैसियत से 13 कैच और 9 स्‍टंपिंग भी रूथ के नाम पर दर्ज हैं.

4-4-0-2… T20I में चारों ओवर मेडन फेंक चुका एक बॉलर, वर्ल्‍ड कप में भी दिखाएगा जलवा

रिचर्ड हैडली और करेन हैडली
न्‍यूजीलैंड के सर रिचर्ड हैडली का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. 1970 और 80 के दशक में रिचर्ड हैडली, इयान बॉथम, इमरान खान और कपिल देव ने विश्‍व क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से क्रिकेटप्रेमियों के दिलों पर राज किया. बैटिंग हो या बॉलिंग, दोनों में ही यह ‘चौकड़ी’ बेजोड़ थी और अकेले दम पर किसी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखती थी. रिचर्ड ने 1973 से 1990 तक कीवी टीम के लिए 86 टेस्‍ट और 115 वनडे मैच खेले. टेस्‍ट क्रिकेट में दो शतकों की मदद से 3124 रन और 431 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं. वनडे में 1751 रन बनाने के अलावा हैडली ने 158 विकेट भी लिए थे. टेस्‍ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले रिचर्ड पहले बॉलर थे. टेस्‍ट में सर्वाधिक विकेट (431 विकेट) का रिकॉर्ड एक समय हैडली के नाम पर ही था जिसे बाद में भारत के कपिल देव ने तोड़ा था. हैडली की (पूर्व) पत्‍नी करेन हैडली (Richard Hadlee and Karen Hadlee ) भी न्‍यूजीलैंड के लिए 1978 में एक वनडे इंटरनेशनल खेल चुकी हैं. हालांकि इस मैच में वे (शादी के पहले का नाम करने मार्श) महज 14 रन ही बना सकी थीं और इसके बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाईं. करेन दाएं हाथ की बैटर और मध्‍यम गति की बॉलर थीं. रिचर्ड और करेन का अब तलाक हो चुका है.

टी20I का सर्वश्रेष्‍ठ स्पिनर कौन? राशिद या कुलदीप यादव, जानें नंबरों की जुबानी

गाय डि एल्विस और रासांजलि चांडिमा सिल्‍वा
श्रीलंका के गाय डि एल्विस (Guy de Alwis) की शादी महिला क्रिकेटर रांसाजलि चांडिमा सिल्‍वा (Rasanjali Chandima Silva) से हुई. श्रीलंका को मेंस क्रिकेट में टेस्‍ट दर्जा वर्ष 1981 में हासिल हुआ और विकेटकीपर बैटर के तौर पर एल्विस इसके शुरुआती दौर में 1983 से 1988 तक 11 टेस्‍ट और 31 वनडे खेले. टेस्‍ट क्रिकेट में 128 रन बनाने के अलावा 21 कैच और दो स्‍टंपिंग उनके नाम पर दर्ज हैं. वनडे इंटरनेशनल में एल्विस ने दो अर्धशतकों की मदद से 401 रन बनाए और 30 ‘शिकार’ (27 कैच व तीन स्‍टंपिंग) किए. दूसरी ओर, चांडिमा ने 1997 से 2000 के बीच श्रीलंका के लिए एक टेस्‍ट और 22 वनडे खेले. बाएं हाथ की बैटर और दाएं हाथ की बॉलर चांडिका ने एकमात्र टेस्‍ट में 26 रन बनाने के अलावा 8 विकेट (सर्वश्रेष्‍ठ 4/27) हासिल किए. वनडे में 256 रन के अलावा 23 विकेट (सर्वश्रेष्‍ठ 4/16)उनके नाम पर दर्ज हैं.

चेन्‍नई में जन्‍मा बॉलर ले चुका T20 वर्ल्‍डकप में हैट्रिक, एक बॉलर ने तो लिए हैं चार गेंद पर 4 विकेट

मिचेल स्‍टार्क और एलिसा हिली

इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय पति-पत्‍नी की सबसे नई और मशहूर जोड़ी मिचेल स्‍टार्क (Mitchell Starc) और एलिसा हिली (Alyssa Healy) की है जो ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के सदस्‍य हैं. मिचेल की गिनती जहां इस समय बाएं हाथ के दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाजों में होती हैं, वहीं एलिसा भी विकेटकीपर बैटर की हैसियत से ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम की प्रमुख मेंबर हैं. मिचेल के साथ 2016 में विवाह बंधन में बंधी एलिसा, ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज विकेटकीपर इयान हिली की भतीजी हैं. मेग लैनिंग के संन्यास लेने के बाद उनको तीनों फॉर्मेट की ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम का कप्‍तान बनाया गया है. स्‍टॉर्क दंपति-मिचेल और एलिसा, ऑस्‍ट्रेलिया को टीम को  वनडे और टी20 वर्ल्‍डकप चैंपियन बनाने में खास रोल निभा चुके हैं. आईपीएल 2024 में KKR टीम की ओर से 24.75 करोड़ रुपये की कीमत हासिल कर इतिहास रचने वाले 34 साल के मिचेल ने 89 टेस्‍ट में 358, 121 वनडे में 236 और 60 टी20 में 74 विकेट हासिल किए हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में 2093, वनडे में 571 और टी20 में 94 रन उन्‍होंने बनाए हैं. दूसरी ओर, एलिसा ने 9 टेस्‍ट में 30.33 के औसत से 455 रन, 110 वनडे में 34.60 के औसत से 3011 रन (पांच शतक) और 156 टी20I में 25.26 के औसत से 2905 रन (एक शतक) बनाए हैं. टेस्‍ट क्रिकेट में 22 कैच व दो स्‍टंपिंग, वनडे में 76 कैच व 34 स्‍टंपिंग और टी20 इंटरनेशनल में 63 कैच व 61 स्‍टंपिंग 34 साल की एलिसा के नाम पर हैं.

59 ओवर का स्पेल, टेस्‍ट में नॉनस्‍टाप गेंदबाजी का रिकॉर्ड भारतीय बॉलर के नाम

गायकवाड़ दंपति भी इस लिस्‍ट में बना सकते हैं स्‍थान

Husband and wife International cricketer, Mitchell Starc, Alyssa Healy, Guy de Alwis, Rasanjali Chandima Silva, Richard Hadlee, Karen Hadlee, Roger Prideaux, Ruth Westbrook, Ruturaj Gaikwad, Utkarsha Pawar

टीम इंडिया की ओर से अब तक छह वनडे और 19 टी20 खेले ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और उनकी पत्‍नी उत्‍कर्षा (Utkarsha Pawar Gaikwad) की जोड़ी भी भविष्‍य में इस सूची में स्‍थान बना सकती है. बता दें, ऋतुराज की जीवनसंगिनी 25 वर्षीय उत्‍कर्षा क्रिकेटर हैं और दाएं हाथ से मध्‍यम गति की गेंदबाजी करती हैं. वे घरेलू क्रिकेट में महाराष्‍ट्र की ओर से खेलती हैं. हो सकता हैं कि पति की तरह उत्‍कर्षा भी भविष्‍य में भारतीय (महिला) टीम का प्रतिनिधित्‍व करें.

Tags: Alyssa Healy, Cricket, International Cricket, Mitchell Starc, Richard hadlee

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here