Home Breaking News USA: ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन अभी राजनीति से रहेंगे दूर, रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

USA: ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन अभी राजनीति से रहेंगे दूर, रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

0
USA: ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन अभी राजनीति से रहेंगे दूर, रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

[ad_1]

donald trump youngest son barron stepped back from political debut mother melania statement

डोनाल्ड ट्रंप अपने बेटे बैरन के साथ
– फोटो : एएनआई

विस्तार


डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन अभी राजनीति से दूर ही रहेंगे। दरअसल बीते दिनों खबर आई थी कि बैरन, ट्रंप परिवार के नए सदस्य हो सकते हैं, जो राजनीति में उतरेंगे। बैरन को जुलाई में होने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन अब बैरन की मां मेलानिया ने बयान जारी कर इससे इंकार कर दिया है। 

मेलानिया ट्रंप ने किया इंकार

बैरन की मां मेलानिया ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ‘फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में बतौर प्रतिनिधि चुने जाने पर बैरन सम्मानित महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दुख है कि वह किन्हीं कारणों से इस सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाएंगे।’ जुलाई में होने वाले रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना जाएगा। इस सम्मेलन में हर राज्य से रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से ट्रंप के नाम पर मुहर लगाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका ने अपने पति जेरेड कुशनर, भाई डॉन जूनयिर और एरिक के साथ अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here