[ad_1]

अमन सहरावत
– फोटो : ANI
विस्तार
एशियाई चैंपियन अमन सहरावत ने तुर्किये में विश्व कुश्ती ओलंपिक क्वालिफायर में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत के लिए पेरिस 2024 कोटा हासिल किया। वहीं, दीपक पूनिया असफल रहे। वह पहले ही राउंड में बाहर हो गए। भारत के लिए यह छठा पेरिस ओलंपिक 2024 कुश्ती कोटा है, जबकि पुरुषों के डिवीजन में पहला है। पिछले सभी पांच कोटा भारतीय महिला पहलवानों ने हासिल किये थे।
अंडर 23 विश्व चैंपियन सहरावत ने सेमीफाइनल में डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के चोंगसोंग हान को 12-2 से हराया। इस्तांबुल प्रतियोगिता पहलवानों के लिए आगामी ओलंपिक खेलों के लिए कोटा प्राप्त करने का आखिरी मौका है। प्रत्येक भार वर्ग में तीन कोटा दांव पर हैं।
[ad_2]
Source link