Home Breaking News Arvind Kejriwal Live: सीएम केजरीवाल ने आज बुलाई विधायकों की बैठक, एक बजे पीसी और फिर शाम को रोड शो

Arvind Kejriwal Live: सीएम केजरीवाल ने आज बुलाई विधायकों की बैठक, एक बजे पीसी और फिर शाम को रोड शो

0
Arvind Kejriwal Live: सीएम केजरीवाल ने आज बुलाई विधायकों की बैठक, एक बजे पीसी और फिर शाम को रोड शो

[ad_1]

10:42 AM, 12-May-2024

केजरीवाल के बयान से भाजपा में आया भूचाल: गोपाल राय

आप नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘कल से अरविंद केजरीवाल ने जब बयान दिया (कि प्रधानमंत्री अगले साल 75 वर्ष के होने जा रहे हैं) उसकी चर्चा भाजपा का हर पदाधिकारी-कार्यकर्ता कर रहा है। मोदी जी ने खुद 75 साल होने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के रिटायरमेंट का नियम बनाया और अब वे 75 साल के होने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के बयान से भाजपा में कल से भूचाल आया हुआ है।’

10:39 AM, 12-May-2024

धीमा पड़ा था आप का चुनावी अभियान

21 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से आप का चुनावी अभियान धीमा पड़ा था। ‘आप’ का सारा ध्यान केजरीवाल की रिहाई और ईडी को कटघरे में खड़ा करने पर रहा। पार्टी के सभी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस से चुनाव का उठाने की कोशिश की। वहीं, मुख्यमंत्री की गैर-मौजूदगी में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मैदान में उतरना पड़ा और दिल्ली से लेकर गुजरात तक उन्होंने रोड शो किया। लेकिन पहली बार राजनीति में उतरी सुनीता केजरीवाल की मौजूदगी के बावजूद भी अभियान ज्यादा आक्रामक नहीं हो सका। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में वह भावानात्मक तौर से अपने अभियान को आगे बढ़ती रहीं। अब अरविंद केजरीवाल के बाहर निकलने से अभियान को धार मिलने की आप समर्थकों को उम्मीद है। आक्रामक शैली के लिए मशहूर केजरीवाल के हाथ में अभियान होने से माना जा रहा है कि चुनाव अब जोर पकड़ेगा।

10:38 AM, 12-May-2024

चुनावी मोड में केजरीवाल

50 दिन के बाद केजीरवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आए और आते ही चुनावी मोड में आ गए हैं। कल कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद शनिवार सुबह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए और फिर पार्टी कार्यालय से मीडियो को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमले बोले। 

10:30 AM, 12-May-2024

सीएम आवास पर विधायकों के साथ बैठक

सूत्रों के मुताबिक सीएम आवास पर केजरीवाल विधायकों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि आगामी दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर इस बैठक में रणनीति को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि राजधानी में छठे चरण में मतदान होगा और यहां पर आप और कांग्रेस के बीच में गठबंधन है। 

10:20 AM, 12-May-2024

Arvind Kejriwal Live: सीएम केजरीवाल ने आज बुलाई विधायकों की बैठक, एक बजे पीसी और फिर शाम को रोड शो

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। केजरीवाल आज सीएम आवास पर विधायकों के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस और फिर शाम को दो रोड शो भी करेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here