Home Breaking News PM Modi: ‘इससे अधिक संतोषजनक कुछ नहीं’, अटल सेतु पुल के लिए रश्मिका की सराहना पोस्ट पर पीएम ने दी प्रतिक्रिया

PM Modi: ‘इससे अधिक संतोषजनक कुछ नहीं’, अटल सेतु पुल के लिए रश्मिका की सराहना पोस्ट पर पीएम ने दी प्रतिक्रिया

0
PM Modi: ‘इससे अधिक संतोषजनक कुछ नहीं’, अटल सेतु पुल के लिए रश्मिका की सराहना पोस्ट पर पीएम ने दी प्रतिक्रिया

[ad_1]

रश्मिका मंदाना साउथ के साथ हिंदी भाषी राज्यों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। फैंस उन्हें नेशनल क्रश का तमगा दे चुके हैं। पर्दे पर आखिरी बार वे फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। अभिनेत्री इन दिनों मुंबई में हैं। अपने इस दौरे पर हाल ही में वे भारत में हुए विकास की जमकर तारीफ करती नजर आईं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दो घंटे का सफर अब हम 20 मिनट में तय कर लेते हैं। अब पीएम मोदी ने अभिनेत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।




रश्मिका की इस सराहना पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “बिल्कुल! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं।”


अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इंजीनियरिंग चमत्कार एक नए भारत का द्वार खोलता है। अपने वीडियो में उन्होंने भारत के विकास और भविष्य की बहुत की सराहना की। अपने दर्शकों से भारत के विकास के लिए वोट करने के लिए कह रही हैं।


अभिनेत्री ने कहा था, “नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर अब काफी आसान हो गया है। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।” अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत को विकास के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। अब कोई यह नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में भारत में काफी ज्यादा विकास हुआ है।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here