[ad_1]
रश्मिका मंदाना साउथ के साथ हिंदी भाषी राज्यों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी हैं। फैंस उन्हें नेशनल क्रश का तमगा दे चुके हैं। पर्दे पर आखिरी बार वे फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। फिल्म में उनकी अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। अभिनेत्री इन दिनों मुंबई में हैं। अपने इस दौरे पर हाल ही में वे भारत में हुए विकास की जमकर तारीफ करती नजर आईं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक अटल सेतु की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दो घंटे का सफर अब हम 20 मिनट में तय कर लेते हैं। अब पीएम मोदी ने अभिनेत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
Absolutely! Nothing more satisfying than connecting people and improving lives. https://t.co/GZ3gbLN2bb
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2024
अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इंजीनियरिंग चमत्कार एक नए भारत का द्वार खोलता है। अपने वीडियो में उन्होंने भारत के विकास और भविष्य की बहुत की सराहना की। अपने दर्शकों से भारत के विकास के लिए वोट करने के लिए कह रही हैं।
अभिनेत्री ने कहा था, “नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर अब काफी आसान हो गया है। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।” अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत को विकास के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। अब कोई यह नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में भारत में काफी ज्यादा विकास हुआ है।
[ad_2]
Source link