Home Breaking News Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

0
Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

[ad_1]

Naxalites killed in encounter with security forces in Chhattisgarh

नक्सली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर जिलों की एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, जो अभी भी जारी है। जवान नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सर्च में अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा सात हथियार बरामद हुए हैं और कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। 

 

उन्होंने कहा, ‘मुठभेड़ स्थल से अब तक सात नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। यह ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और स्पेशल टास्क फोर्स के जवान शामिल थे। राज्य पुलिस की सभी इकाईयां माओवादियों की इंद्रावती क्षेत्र समिति के कैडरों की उपस्थिति के बारे में इनपुट के आधार पर शुरू की गई थी। 

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 107 नक्सली मारे जा चुके हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here