Home Sports RCB vs RR: डु प्लेसी IPL 2024 प्लेऑफ में हार के बाद हुए इमोशनल, उजागर कर दिया हार का राज

RCB vs RR: डु प्लेसी IPL 2024 प्लेऑफ में हार के बाद हुए इमोशनल, उजागर कर दिया हार का राज

0
RCB vs RR: डु प्लेसी IPL 2024 प्लेऑफ में हार के बाद हुए इमोशनल, उजागर कर दिया हार का राज

[ad_1]

RCB vs RR IPL 2024 Eliminator: कभी विराट की मेहनत तो कभी कप्तान की मेहरबानी, हार-हार-हार के बाद पलटवार करने वाली आरसीबी का सफर प्लेऑफ के पहले ही मुकाबले में खत्म हो चुका है. राजस्थान ने 4 विकेट से आरसीबी को मात देकर क्वालीफायर-2 का टिकट कटाया. एक तरफ जश्न था दो दूसरी तरफ माहौल गमगीन था. लगातार हार के बाद जब राजस्थान की गाड़ी पटरी पर लौटी तो आरसीबी का खेल खत्म कर गई. आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस काफी भावुक नजर आए. उन्होंने ओस को हार की बड़ी वजह बताया साथ ही टीम की लेकर गर्व महसूस किया. 

कैसा रहा मैच? 

एलिमिनेटर में सिक्का राजस्थान के पक्ष में गिरा और संजू सैमसन ने पहले गेंदबाजी करने के फैसले में देरी नहीं की. बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम नॉकआउट मैच में नाजुक दिखी. कप्तान डु प्लेसी सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके अलावा विराट भी 33 रन का ही योगदान दे सके. छोटी-मोटी पारियों के दम पर आरसीबी की टीम स्कोरबोर्ड पर 172 रन लगाने में ही कामयाब हुई. हालांकि, टीम की तरफ से गेंदबाजी शानदार हुई, लेकिन दो युवा बल्लेबाज आरसीबी के सामने खूंटा गाड़े नजर आए. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने चौकों-छक्कों की बारिश मुकाबले शिकंजा कस लिया. 

क्या बोले कप्तान? 

हार के बाद फाफ डु प्लेसिस काफी निराश दिखे. उन्होंने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, ‘मैदान पर ओस आ रही थी, हमें लगा कि हम बल्ले से कुछ कम रह गए. मुझे लगता है कि हमने यहां 20 रन कम बनाए, जो यहां एक अच्छा स्कोर होता. लेकिन खिलाड़ियों को श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छी लड़ाई लड़ी. आप उनसे इसी की उम्मीद करते हैं और यही कह सकते हैं.’

कितना होना चाहिए था स्कोर? 

डु प्लेसी ने आगे कहा, ‘अगर आप इस पिच और परिस्थितियों का को देखें तो आप यही कहेंगे कि यह 180 की पिच है. क्योंकि यहां शुरुआत में स्विंग हो रही थी और बाद में काफी धीमी हो गई. लेकिन हमने इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर से जो पाया है वह यही है कि यहां सही स्कोर कभी भी पर्याप्त नहीं होता है और वह भी तब जब ओस पड़ रही हो.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here