Home Breaking News DGCA: मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उसी रनवे पर लैंड हुआ इंडिगो विमान, जहां एयर इंडिया फ्लाइट ने भरी उड़ान

DGCA: मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उसी रनवे पर लैंड हुआ इंडिगो विमान, जहां एयर इंडिया फ्लाइट ने भरी उड़ान

0
DGCA: मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उसी रनवे पर लैंड हुआ इंडिगो विमान, जहां एयर इंडिया फ्लाइट ने भरी उड़ान

[ad_1]

Close shave at mumbai airport indigo flights lands on same runway where air india plane take off dgca

airport
– फोटो : Freepik

विस्तार


शनिवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग कर रही थी, उसी समय एयर इंडिया की फ्लाइट वहां से उड़ान भर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही एयर इंडिया के विमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम के लिए रनवे से उड़ान भरी, तभी इंडिगो के विमान ने रनवे पर लैंड किया, अगर कुछ मिनटों की देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

 

इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि की

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिस पर लोग हैरानी जता रहे हैं और तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘8 जून 2024 को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6053 इंदौर से मुंबई पहुंची थी और एटीसी ने उसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए क्लीयरेंस दिया था। जिसके बाद एटीसी के निर्देशों का पालन करते हुए इंडिगो के पायलट ने विमान को रनवे पर लैंड करा दिया।’ इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि हमने घटना की शिकायत की है। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। 

डीजीसीए ने घटना में शामिल कर्मचारियों को काम करने से रोका

घटना को लेकर डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया है। डीजीसीए ने घटना में शामिल स्टाफ को काम करने से रोक दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि व्यस्त एयरपोर्ट पर कई बार एक साथ विमानों के संचालन की इजाजत होती है, लेकिन इसके लिए विमानों के बीच एक निश्चित दूरी का होना जरूरी है।  







[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here