[ad_1]

airport
– फोटो : Freepik
विस्तार
शनिवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल मुंबई एयरपोर्ट के एक ही रनवे पर इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग कर रही थी, उसी समय एयर इंडिया की फ्लाइट वहां से उड़ान भर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही एयर इंडिया के विमान ने केरल के तिरुवनंतपुरम के लिए रनवे से उड़ान भरी, तभी इंडिगो के विमान ने रनवे पर लैंड किया, अगर कुछ मिनटों की देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Very Close call today at VABB. @IndiGo6E tries to land while an aircraft is still on the roll on RW27. #AvGeek pic.twitter.com/tbHsDXjneF
— Hirav (@hiravaero) June 8, 2024
इंडिगो ने भी घटना की पुष्टि की
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया है, जिस पर लोग हैरानी जता रहे हैं और तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि ‘8 जून 2024 को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6053 इंदौर से मुंबई पहुंची थी और एटीसी ने उसे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए क्लीयरेंस दिया था। जिसके बाद एटीसी के निर्देशों का पालन करते हुए इंडिगो के पायलट ने विमान को रनवे पर लैंड करा दिया।’ इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि हमने घटना की शिकायत की है। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
[ad_2]
Source link